डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़के दिग्विजय सिंह, ‘क्या अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान को धमकी नहीं दे सकते कि…’

India-Pakistan News:HN/ भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ लिखा कि ‘अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं अगर पाकिस्तान और भारत युद्ध नहीं रोकते हैं तो यूएस दोनों देशों से व्यापार रोक देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं जब तक आतंकवाद है नो टॉक, जब तक आतंकवाद है, तब तक नो ट्रेड.’

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा, “अब आप बताएं टेररिज्म और ट्रेड का क्या संबंध है? क्या यूएस राष्ट्रपति पाकिस्तान को आतंकवादियों को संरक्षण देने से रोकने की यही धमकी नहीं दे सकते कि ट्रेड रोक देंगे?”

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और उसके बाद सीजफायर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान को शत्रुता समाप्त करने के लिए, मनाने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार का जिक्र किया. दोनों देशों के बीच तनाव गंभीर हो सकता था.

उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझने और लड़ाई को समाप्त करने के लिए ‘बुद्धिमत्ता’ और ‘धैर्य’ के लिए भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की सराहना की. ट्रंप ने कहा, “हम आपके साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं, चलो इसे रोकते हैं. अगर आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार कर रहे हैं. अगर आप इसे नहीं रोकते हैं, तो हम कोई व्यापार नहीं करने जा रहे हैं.”

दोनों देशों के साथ व्यापार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं, हम भारत के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं. हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं, हम जल्द ही पाकिस्तान के साथ बातचीत करने जा रहे हैं. आंशिक परमाणु युद्ध की संभावना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “हमने (एक) परमाणु संघर्ष को रोका. मुझे लगता है कि यह एक बुरा परमाणु युद्ध हो सकता था. लाखों लोग मारे जा सकते थे. इसी कारण मुझे इस पर बहुत गर्व है.”

टेरर और टॉक एकसाथ नहीं हो सकते- पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने आतंकवाद के प्रति देश के रुख को दोहराते हुए कहा, ‘‘भारत का मत एकदम स्पष्ट है टेरर और टॉक (आतंकवाद एवं बातचीत), एकसाथ नहीं हो सकते, टेरर और ट्रेड (आतंकवाद एवं व्यापार), एकसाथ नहीं चल सकते और पानी और खून भी एकसाथ नहीं बह सकता.

उन्होंने कहा, “मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा, हमारी घोषित नीति रही है. अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो आतंकवाद पर ही होगी, अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर ही होगी.’’ हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »