छिंदवाड़ा: बेटी के निकाह की खुशियां मातम में बदलीं, मेहमानों का स्वागत करते समय अचानक गिर गए पिता, मौत

MP News:HN/ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा नगर में रविवार (12 मई) की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. बेटी के निकाह की खुशियों में डूबा परिवार पल भर में गहरे शोक में डूब गया, जब दुल्हन के पिता को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.

घटना चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 14 बुटरिया की है. 40 वर्षीय महबूब खान अपनी छोटी बेटी के निकाह के आयोजन में व्यस्त थे. घर में शादी का माहौल था, मेहमानों की आवाजाही जारी थी और चारों तरफ रौनक फैली हुई थी. महबूब खान खुद मेहमानों की आवभगत में जुटे हुए थे.

मौत हार्ट अटैक से हुई
रात के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि यह मौत हार्ट अटैक से हुई.

रात करीब 11.00 बजे बेटी की विदाई कर दी गई
इस दुखद क्षण के बावजूद परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए बेटी की शादी की रस्में पूरी कीं. दुल्हन को यह नहीं बताया गया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उसे सिर्फ इतना बताया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और इलाज चल रहा है. शादी की अन्य रस्में पूरी कर रात करीब 11.00 बजे बेटी की विदाई कर दी गई.

पिता की खबर सुन टूट पड़ी बेटी
सोमवार (12 मई) सुबह जब दुल्हन को पिता की मौत की सूचना दी गई, तो वह भावुक होकर टूट पड़ी. इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसे मायके लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में वह शामिल हो सकी. महबूब खान को सुबह लगभग 10 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

जहां रविवार (11 मई) रात खुशियों की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं सोमवार सुबह पूरा मोहल्ला गम के सन्नाटे में डूबा हुआ था. स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »