India-Pakistan Tension: स्वीडन ने भारत को भेजा हथियारों का बड़ा जखीरा, सर्जिकल स्ट्राइक में इन रॉकेट लॉन्चर ने POK में मचाई थी तबाही

इंडिया-पाकिस्तान तनाव के बीच स्वीडन से भारत को एंटी-आर्मर हथियारों की डिलीवरी हुई है. साल 2016 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकियों के लॉन्च-पैड्स तबाह करने के लिए जिस कार्ल-गुस्टाफ रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया था, उसी के एडवांस वर्जन एटी-4 की डिलीवरी सेना को शुरू हो गई है. एटी-4 बनाने वाली स्वीडन की साब कंपनी ने खुद आधिकारिक बयान जारी कर ये घोषणा की है.

एटी-4 एक एंटी-आर्मर वेपन है, जिसका इस्तेमाल दुश्मन के बंकर तबाह करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सेना को सप्लाई करने के बाद साब कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि हमें भारतीय सशस्त्र बलों को अपने एटी-4 एंटी-आर्मर हथियार प्रणाली की सफल डिलीवरी की घोषणा करते हुए गर्व है.

कार्ल गुस्टाफ से हल्के हैं टी-4 रॉकेट लॉन्चर
कंपनी के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से चुने जाने के बाद, एटी-4 भारतीय शस्त्रागार में शामिल हो गया है, जो शॉर्ट रेंज कॉम्बैट  के लिए एक विश्वसनीय सिंगल-शॉट समाधान के रूप में कार्य करता है. कार्ल गुस्टाफ के मुकाबले एटी-4 बेहद हल्का रॉकेट लॉन्चर है. ऐसे में सैनिकों को कंधे से दागने में आसानी होगी. साथ ही सीमा पर दुश्मन के बंकर तक पैदल चलकर ले जाने में खासी दिक्कत नहीं आएगी.

सर्जिकल स्ट्राइक में कंधे पर लादकर पीओक में दाखिल हुए थे सैनिक
साल 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना के पैरा-एसएफ कमांडो कार्ल गुस्टाफ को अपने कंधे पर लादकर ही पीओके दाखिल हुए थे. कॉल-गुस्टाफ से ही पैरा-एसएफ कमांडो ने आंतकियों के लॉन्च पैड्स और पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को तबाह किया था, जहां से आतंकियों की घुसपैठ कराने में मदद की जाती थी.

कंपनी ने अपने बयान में ये भी बताया कि एटी-4 के जिए वेरिएंट का अधिग्रहण (खरीदा है) उसे विशेष रूप से सीमित स्थानों में संचालन के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें इमारतों, बंकरों और अन्य शहरी वातावरण से उपयोग शामिल है.  कंपनी के मुताबिक, यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि भारतीय सशस्त्र बल, हमारे कार्ल-गुस्टाफ प्रणाली के दीर्घकालिक उपयोगकर्ता, हमारे एटी-4 हथियार प्रणाली पर भी अपना विश्वास बढ़ाते हैं.

पाकिस्तान को तुर्किए भेज रहा हथियार
पाकिस्तान को लेकर भी खबरें हैं कि सोमवार को ही तुर्किए ने हथियारों का जखीरा पाकिस्तान भेजा है. ओपन सोर्स इंटेलीजेंस के अनुसार तुर्किए का C-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पाकिस्तान पहुंचा है. विमान में तुर्किए ने पाकिस्तान के लिए गोला-बारूद भेजा है. सूत्रों के अनुसार छह C-130 कार्गो विमान इस्लामाबाद में एक सैन्य अड्डे पर उतरे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »