वक्फ कानून के तहत MP में पहला एक्शन, संचालक ने खुद गिराया अवैध मदरसा, मुस्लिम समुदाय ने ही की थी शिकायत

Panna Illegal Madarsa Bulldozed:HN/ वक्फ कानून बनने के बाद मध्य प्रदेश के पन्ना में उसके तहत पहली कार्रवाई हुई है. यहां सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को प्रशासन ने गिरा दिया. इस मदरसे पर आज नहीं तो कल बुलडोजर चलना था, लेकिन इससे पहले की बुलडोजर चलता, संचालक ने खुद ही मदरसा गिरवा दिया.

दरअसल, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रहे इस मदरसे की शिकायत मुस्लिम समुदाय ने ही की थी. जब इसकी पड़ताल की गई तो शिकायत सही निकली.

गरीब बच्चों के नाम पर चंदा वसूली
स्थानीय लोगों ने बताया कि अब्दुल रऊफ कादरी बाहरी व्यक्ति है. वह यहां पर आज से 10 साल पहले आया था. उसने यहां कब्जा कर के सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बना लिया. गरीब बच्चों के नाम पर उसने चंदा वसूली का काम चालू कर दिया.

SDM ने जारी किया था नोटिस
इसके बाद एसडीएम ने मदरसा संचालक को नोटिस जारी किया. एसडीएम संजय नागवंशी ने जानकारी दी कि सरकारी भूमि पर अवैध मदरसा बनाकर उसे संचालित करने के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसका संज्ञान लिया गया. इसके बाद पन्ना के तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जांच की कार्रवाई की.

हालांकि, प्रशासन के कोई एक्शन लेने से पहले ही मदरसा संचालक ने खुद ही मजदूर और बुलडोजर लगवा कर मदरसा की इमारत तुड़वा दी. देश में वक्फ कानून बनने के बाद यह पहला एक्शन है.

‘वक्फ की संपत्ति के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी’- वीडी शर्मा
विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, “वक्फ की संपत्ति के नाम पर पन्ना के अंदर एक अवैध मदरसा चल रहा था. वक्फ की संपत्ति के नाम पर गुंडे अपराधी समाज विरोधी काम करने के लिए अड्डे तैयार कर रहे थे. अब वक्फ कानून आने के बाद ऐसी सभी अवैध इमारतों पर कार्रवाई होगी.”

चंदा वसूली मामले की हो रही जांच
मदरसा तो टूट गया लेकिन सवाल इस मदरसे के नाम पर हुई चंदा वसूली का भी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मदरसे के नाम पर बड़े पैमाने पर चंदा वसूली की गई थी. अब उसकी जांच हो रही है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »