5 साल की मासूम को उठाकर ले गया एक ‘दरिंदा’, रेप के बाद कर दी हत्या, अब पुलिस ने जो किया, सलाम करेंगे आप पुलिस को!

Karnataka:HN/ कर्नाटक के हुबली जिले में रविवार को पांच साल की एक बच्ची की कथित तौर पर हत्या करने का आरोपी शाम को भागने की कोशिश करते समय पुलिस गोलीबारी में मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.आरोपी की पहचान 35 साल रितेश कुमार के रूप में हुई है.

रेप करने के बाद बच्ची की हत्या कर दी

आरोपी बिहार के पटना का रहने वाला था. उस पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत हत्या के अलावा पुलिसकर्मियों पर हमला करने और उनकी हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पांच साल की बच्ची का कथित तौर पर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. उसने बताया कि यह घटना अशोक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई और बच्ची का शव एक खाली पड़ी इमारत में मिला.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और वे अशोक नगर पुलिस थाने के सामने बड़ी संख्या में एकत्र हुए. उन्होंने बच्ची को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया और उससे तीन से चार घंटे तक पूछताछ की गई. उसने बहुत कम जानकारी दी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज में उसे अपराध को अंजाम देते साफ तौर पर देखा जा सकता है. आरोपी कई सालों से अपने घर से दूर रहा रहा था और जहां भी काम मिल जाता था, वह वहीं काम कर लेता था.” आयुक्त ने कहा, ‘‘माना जा रहा है कि वह दो से तीन महीने पहले हुबली आया था और तारिहाला अंडरपास के पास एक खाली पड़ी इमारत में रह रहा था.’’

आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर किया था हमला

उन्होंने कहा, ‘‘उसकी पहचान सत्यापित करने और उपयोगी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए उसे उस स्थान पर ले जाया गया जहां वह रह रहा था. उसने अचानक पुलिस वाहन पर पत्थर फेंके और अधिकारियों पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की. हमारी महिला अधिकारी पीएसआई अन्नपूर्णा ने उसे चेतावनी देने के लिए हवा में गोली चलाई. जब वह नहीं रुका तो उस पर दो से तीन गोलियां चलाई गईं. एक गोली उसके पैर में लगी और दूसरी उसकी पीठ में लगी.’’

आयुक्त ने बताया कि आरोपी बेहोश हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना में पीएसआई अन्नपूर्णा और दो कर्मी- यशवंत और वीरेश- घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं. इससे पहले आयुक्त ने दिन में बताया कि बच्ची का परिवार कोप्पल जिले से है. उन्होंने बताया कि उसकी मां एक घरेलू सहायिका है और एक ब्यूटी पार्लर में भी काम करती है जबकि उसके पिता एक पेंटर के रूप में काम करते हैं.

कुमार ने कहा, ‘‘बच्ची की मां इलाके के घरों में काम करती है, इसलिए वह उसे अपने साथ ले गई थी. एक अज्ञात व्यक्ति वहां से बच्ची को कथित रूप से अपने साथ ले गया. बच्ची जिस घर से लापता हुई थी वह तलाश करने पर उसके सामने स्थित एक मकान के स्नान घर में मिली. बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या बच्ची के साथ रेप की कोशिश या उसका यौन उत्पीड़न किया गया, तो अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. मौत का कारण और बच्ची पर किसी तरह का हमला हुआ था या नहीं, इन सबकी पुष्टि की जाएगी.’’ हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »