MP News: मंदसौर में लोगों ने शराब की दुकान से फेकीं बोतलें, कई वाहनों के तोड़े शीशे, CSP ने दी ये चेतावनी

MP Crime News:HN/ मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के जग्गा खेड़ी में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. मामला बेकाबू होने के बाद लोगों को आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने देर शाम को महिला और पुरुषों के हुजूम ने शराब के ठेके पर हमला बोल दिया. नाराज लोगों ने वाहनों और दुकान में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को समझा बुझाकर संभाला. अब इस मामले को लेकर मंदसौर के सीएसपी सतनाम सिंह ने कहा, “शराब की दुकान में तोड़फोड़ की गई है. पुलिस मौके पर मौजूद है. पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी. इस मामले में दोषियों की पहचान होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मंदसौर जिले के जग्गा खेड़ी गांव के लोग शराब की दुकान हटाने की मांग लंबे अरसे से कर रहे थे. इसको लेकर लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन शराब का ठेका बंद न होने और माहौल खराब होने से नाराज थे. गुरुवार शाम को सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष शराब की दुकान पर पहुंच गए.

मामला बेकाबू होने के बाद लोगों का आक्रोश शराब की दुकान पर फूट पड़ा. लोगों ने 4 अप्रैल देर शाम को शराब के ठेके पर हमला बोल दिया. लोगों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए और दुकान में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. साथ ही शराब की बोतलों को सड़कों पर फेंक दिया.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को  समझा बुझाकर शांत किया. अब इस मामले को लेकर मंदसौर के सीएसपी सतनाम सिंह ने कहा है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »