MP News: देवास में शिक्षक पर राधा-कृष्ण और तिरंगे की रंगोली बिगाड़ने का आरोप, भड़के मंत्री बोले- ‘भगवान की…’

MP News:HN/ मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक सरकारी कॉलेज के शिक्षक पर देवताओं और राष्ट्रीय ध्वज की ‘रंगोली’ को पैर से बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना देवास जिले के कन्नौद कस्बे में हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

मोहन यादव सरकार में खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भगवान की रंगोली के साथ कोई ऐसा करे, यह बर्दाश्त के बाहर है. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा, “हम ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सकते.”

शिक्षक जुजैर अली रंगवाला के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज

वहीं देवास की जिलाधिकारी रितु राज ने बताया कि सहायक प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि शिक्षक जुजैर अली रंगवाला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और 196 (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आरोपी शिक्षक को उसके पद से हटा दिया जाएगा- एबीवीपी

एबीवीपी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रंगवाला पर राधा-कृष्ण और राष्ट्रीय ध्वज की रंगोली को बिगाड़ने और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक ‘स्टेटस’ लगाने का आरोप है. जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को उसके पद से हटा दिया जाएगा और मामले को उच्च शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया है.

कॉलेज की जनभागीदारी समिति (स्थानीय समुदाय या अभिभावकों के प्रतिनिधित्व वाली समिति) के अध्यक्ष आकाश जौहरी ने बताया कि यह घटना एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई और इसका वीडियो करीब एक हफ्ते पहले वायरल हुआ था. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »