Waqf Bill: जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चीफ का बड़ा दावा, ‘इसमें कोई ऐसी बात नहीं जिससे मुसलमानों को किसी…’

Jammu Kashmir News:HN/ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (2 मार्च) को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया. इस बिल को लेकर बीजेपी नेता और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विधेयक मुसलमानों के कल्याण के लिए पेश किया जा रहा है. ये मुसलमानों के खिलाफ नहीं है.

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा, “ऐसा नहीं लगा रहा कि संसद में पेश किया गया विधेयक मुसलमानों के खिलाफ है. वक्फ के पास डिफेंस, रेलवे के बाद इतनी जमीन है तो हमारे मुसलमान गरीब क्यों हैं?”

 

मुसलमानों के कल्याण के लिए वक्फ बिल- अंद्राबी

उन्होंने आगे कहा, ”अगर इस चीज को ठीक तरीके से मैनेज किया जाएगा तो वाकई में मुसलमानों में कोई गरीब नहीं रहेगा, कोई लैंडलेस और बेघर नहीं रहेगा. इन चीजों में सुधार बहुत जरूरी है ताकि हमारी कम्युनिटी पिछड़ने के बजाय आगे बढ़े. इसमें सही यही लग रहा है कि यह मुसलमानों के कल्याण के लिए बिल पेश किया जा रहा है. इसमें कोई ऐसी बात नहीं है, जिससे लगे कि ये मुसलमानों के विरोध में है.

‘विपक्ष के लोग हमेशा अच्छे में भी कुछ बुरा निकालते हैं’

जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि ये बिल मुसलमानों के साथ ज्यादती है, आप इसे कैसे देखती हैं? इस पर डॉ. अंद्राबी ने कहा, ”अपोजिशन नहीं बोलेगी तो वो अपोजिशन कैसे कहलाएगी. वो तो हमेशा अच्छे में भी कुछ न कुछ बुरा निकालते हैं तो वो इसलिए तो विपक्ष में हैं. लेकिन उसका मतलब ये नहीं है कि हम अच्छी चीज को भी बुरा कहें. जो संशोधन हैं, हमेशा खिलाफ के लिए नहीं होते हैं. ये अच्छे के लिए भी होते हैं.

विधेयक में कहीं मुस्लिम विरोधी बात नहीं- अंद्राबी

उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह से एक-एक प्वाइंट करके केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जो बातें बताई हैं, कहीं ऐसा नहीं लगता है कि उसमें मुस्लिम विरोधी बात है बल्कि जिस तरह से उन्होंने वक्फ बोर्ड की बात की, जम्मू कश्मीर का नाम उन्होंने लिया. वाकई में 2022 के बाद जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड नए सिरे से बन गया तो हम जीरो से आज हीरो बन गए. ये सभी के सामने है. यहां भी कहते थे हैंड टू माउथ लेकिन आज हम आग बढ़ रहे हैं.

जब उनसे पूछा गया कि जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड के पास आगे क्या प्लान है, इस पर डॉ. अंद्राबी ने कहा, ”जबसे 2022 से वक्फ बोर्ड नए एक्ट के तहत यहां बना है, पहले हमने विरोध बहुत सहा है. पहले जो वक्फ बोर्ड लाखों में काम रहा था वो आज करोड़ों में काम कर रहा है. आज हम खुद कंस्ट्रक्शन कर रहे हैं. आज हम मुलाजिमों की तनख्वाह बढ़ा रहे हैं, जो पहले महज 4 हजार पर काम करे थे.” हाईन्यूज़ !

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »

भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन

Read More »