नितिन गडकरी ने MP के लिए किया बड़ा ऐलान, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और सागर को 4-लेन हाईवे का तोहफा

Madhya Pradesh News:HN/ मध्य प्रदेश के चार जिलों को चार फोर-लेन हाईवे मिलने वाले हैं. एमपी को यह तोहफा देने का ऐलान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है. नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर विस्तार से सारी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के चार जिलों- ग्वालियर, विदिशा, सागर और भोपाल में फोर-लेन हाईवे के लिए फंड को मंजूरी दे दी गई है.

ग्वालियर के लिए फोर-लेन
नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट लिखा, “मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के पश्चिमी हिस्से में 28.516 किमी लंबाई के एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बाईपास के निर्माण के लिए 1347.6 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है. यह परियोजना मुरैना और ग्वालियर जिले तथा मार्ग में स्थित अन्य महत्वपूर्ण ब्लॉकों और तहसील मुख्यालयों को जोड़ेगी.”

परिवहन मंत्री ने आगे बताया, “यह सड़क खंड धमनी के रूप में कार्य करता है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय-44 और आगामी आगरा-ग्वालियर एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इस खंड के विकास से लंबे मार्ग के यातायात और माल ढुलाई की समग्र दक्षता में सुधार होगा, जिससे यातायात का सुचारू और सुरक्षित प्रवाह सुनिश्चित होगा, यात्रा समय में पर्याप्त कमी आएगी.”

सागर के लिए फोर-लेन
केंद्रीय परिवहन मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मध्य प्रदेश के सागर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर लहदरा गांव जंक्शन से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बाईपास (लंबाई: 20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है.”

उन्होंने आगे लिखा, “मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-146 शहरी बस्तियों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जिसके कारण अक्सर ट्रैफ़िक जाम होता है. यह 4-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास शहर में भीड़भाड़ कम करने के साथ-साथ यात्रा के समय और दूरी को कम करने में मदद करेगा.”

भोपाल में फोर-लेन हाईवे
मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी के 43.200 किमी लंबाई के खंड को 4-लेन का बनाने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है. यह सड़क खंड धमनी के रूप में कार्य करता है और राष्ट्रीय राजमार्ग-47, राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन तीन राजमार्गों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है.

इस अत्यधिक भीड़भाड़ वाले खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 4-लेन तक चौड़ा करने से लंबे मार्ग के यातायात और माल ढुलाई की समग्र दक्षता में सुधार होगा, जिससे सुचारू, सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगा और यात्रा के समय में पर्याप्त कमी आएगी.

विदिशा को फोर-लेन हाईवे
मध्य प्रदेश के विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के 10.079 किमी हिस्से को 4-लेन का बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है. यह परियोजना भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है. यह परियोजना राहतगढ़ के घनी आबादी वाले शहर को बायपास करेगी और निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी.

यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-346 को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. साथ ही ज्यामितीय सुधार और पुनर्संरेखण वस्तुओं और जनता की सुरक्षित और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगा. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »