Free Laptop Yojana: ‘सर आपके साथ एक फोटो…’, सीएम मोहन यादव ने छात्रों से खुलकर की बात, देखें वीडियो

Free Laptop Yojana 2025:HN/ मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को लैपटॉप प्रदान किए. लैपटॉप मिलने से छात्र गदगद हैं और उनका कहना है कि इससे उनकी पढ़ाई और आसान हो जाएगी. सरकार का कहना है कि इससे वे और मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन करें.

राजधानी के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री यादव ने प्रतीक स्वरूप लैपटॉप प्रदान किए, वहीं अन्य छात्रों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कई छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की. लैपटॉप पाकर छात्र-छात्राएं खुश हैं और उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई आसान होने का भरोसा है.

इस मौके पर छात्रों ने मुख्यमंत्री यादव द्वारा पूछे गए सवालों का खुलकर जवाब दिया. नरसिंहपुर जिले की छात्रा गीता लोधी ने लैपटॉप मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री से कहा कि अब उनकी पढ़ाई आसान हो जाएगी. बड़े भाई अध्ययनरत हैं और उनके पास लैपटॉप नहीं है. भोपाल में चाय की दुकान चलाने वाले के पुत्र प्रशांत राजपूत भी उन प्रतिभाशाली छात्रों में हैं जिन्हें लैपटॉप के लिए सरकार की ओर से राशि मिली है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की. ये विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं. प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए दी गई है.

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1892861786103124361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1892861786103124361%7Ctwgr%5E1996c498c6ee5f5ba030492a00f20f35400f49b0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fmadhya-pradesh%2Ffree-laptop-yojana-2025-in-mp-cm-mohan-yadav-provides-laptops-to-class-12-pass-meritorious-students-2889391

हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »