कटी हुई कलाई… नाबालिग समेत तीन महिलाओं के शव मिलने से कोलकाता में मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला?

Kolkata Murder Case:HN/ कोलकाता से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत एक लड़की हत्या कर दी गई जबकि पुरुष एक्सीडेंट में घायल हो गए. पूर्वी कोलकाता के टंगरा इलाके में बीते बुधवार (19 फरवरी, 2025) को एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के रहस्यमयी परिस्थितियों में शव मिले हैं. मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाएं शामिल हैं. तीनों की हाथ की कलाई कटी हुई थी.

शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी हत्या की गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को कहा कि इस रिपोर्ट ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि तीनों ने आत्महत्या की थी. पुलिस ने उनके बारे में पड़ोसियों से भी पूछताछ की थी. पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच के सिलसिले में सुबह आवास पर पहुंची थी, जहां उन्हें तीनों के शव मिले.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में और क्या पता चला?

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के शरीर, पैरों और होठों पर चोट के निशान थे और उसके पेट की फोरेंसिक जांच से पता चला कि उसे जहर दिया गया था. शवों का परीक्षण करने से पता चला कि दोनों महिलाओं की मौत से पहले उन्हें चोट पहुंचाई गई, जिसके निशान मिले हैं.

घटना की पुलिस को कैसे मिली जानकारी?

जानकारी के अनुसार, दो मृत महिलाओं में से एक के पति की बुधवार सुबह ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर रूबी क्रॉसिंग के पास दुर्घटना हो गई थी. पति के पहचान पत्र से शहर पुलिस के यातायात विभाग से जुड़े पुलिसकर्मियों को पता मिला था.

पता मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत टंगरा स्थित आवास पर पहुंची. घर में प्रवेश करने पर उन्हें एक लड़की और दो महिलाओं के शव मिले, जिनकी कलाई कटी हुई थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शहर पुलिस के होमिसाइड विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. वहीं, संयुक्त आयुक्त (अपराध) भी जल्द ही मौके पर पहुंच गए.

पड़ोसियों ने पुलिस को क्या बताया?

शहर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने मृतकों के व्यवहार में कुछ भी अस्वाभाविक नहीं देखा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है. हालांकि पुलिस को परिवार के सदस्यों पर ही शक है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »