डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान सुन भड़के तुर्की के खलीफा, बोले- ‘फिलिस्तिनी लोगों को हटाने की दम किसी में नहीं’

Turkey President on Trump’s Gaza Plan: HN/अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान पर तुर्की के खलीफा एर्दोगन भड़क गए हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने रविवार (9 फरवरी) को डोनाल्ड ट्रंप की फिलिस्तीनियों को गाजा से विस्थापित करने की योजना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी के पास फिलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से निकालने की ताकत नहीं है.

तुर्की के खलीफा ने फिलिस्तीनियों को निकालने और अमेरिका को गाजा का कंट्रोल सौंपने की डोनाल्ड ट्रंप की योजना को खारिज कर दिया. राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने मलेशिया की यात्रा के लिए उड़ान भरने से पहले इस्तांबुल एयरपोर्ट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही हैं.

फिलिस्तीनियों का है गाजा, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा, “किसी के पास गाजा के लोगों को उनकी शाश्वत मातृभूमि से हटाने की ताकत नहीं है, जो हजारों सालों से वहां रह रहे हैं. गाजा, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम फिलिस्तीनियों का है.”

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. इस दौरान ट्रंप ने गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने और इसका नियंत्रण अमेरिका को सौंप कर इसके पुनर्विकास करने की बात कही थी.

ट्रंप की योजना से मुस्लिम देशों में बौखलाहट

डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान के सामने आने पर अरब और मुश्लिम देशों में नाराजगी जताई है. सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन समेत कई अन्य अरब देशों ने ट्रंप के गाजा प्लान की कड़ी निंदा की और इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया. हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की योजना का समर्थन किया. उन्होंने कहा था, “यह पहला अच्छा विचार है जो अब तक मैंने सुना है.” लेकिन तुर्की के खलीफा एर्दोगन ने इसे बेकार कहकर खारिज कर दिया है.

चर्चा के लायक नहीं है अमेरिका का प्रस्ताव

तुर्की ने राष्ट्रपति ने कहा, “जियोनिष्ट सरकार के दवाब में अमेरिका के नए प्रशासन की ओर से गाजा को लेकर रखा गया प्रस्ताव हमारी नजर में चर्चा के लायक नहीं है.” वहीं, पिछले रविवार (2 फरवरी) को तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने एक फिलिस्तीनी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप के गाजा प्लान को खारिज कर दिया था. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »