नेता विपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल से की मुलाकात, बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग

MP Budget Session:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से शुक्रवार को मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा. नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से बजट सत्र के दौरान बैठकों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया. उन्होंने विपक्ष की मांग संबंधी ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा. उमंग सिंघार ने कहा कि विधानसभा सत्र की अवधि 21 दिनों की रखी जाए. मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र की अधिसूचना दिनांक 06 फरवरी 2025 को जारी की गई है.

दिनांक 10 मार्च 2025 से 24 मार्च तक की अवधि में 9 बैठकें रखी गई हैं. बता दें कि 09 दिन की बैठक में राज्यपाल के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव, सामान्य चर्चा, अनुदान मांगों पर चर्चा, प्रतिवेदनों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव नहीं हो सकेगी. पूर्व में बजट सत्र की बैठकें अधिक दिनों की रही हैं. ज्ञापन में लिखा गया है सत्र की 9 दिन की अवधि चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है. कोई भी अपातकालीन स्थिति नहीं है. वास्तव में सत्र के दौरान केवल 7 दिन ही चर्चा हो सकेगी.

राज्यपाल से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने  की मुलाकात

मध्य प्रदेश के इतिहास में बजट सत्र की अवधि सबसे कम है. ज्ञापन पत्र में आगे कहा गया है कि कांग्रेस दल की ओर से अनुरोध है कि फैसले पर पुनर्विचार कर 21 दिवस की सत्र अवधि घोषित की जाए. सत्र की अवधि लंबी होने से विधानसभा प्रदेश की सभी जनहित संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर सकेगी.

बजट सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उपनेता हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, विधायक फूलसिंह बरैया और कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट  मौजूद रहे. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है. विधानसभा के बजट सत्र का आगाज 10 मार्च से होने जा रहा है. 24 मार्च तक बजट सत्र के दौरान 9 बैठकें प्रस्तावित हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »