भोपाल के इस इलाके में दहशत का माहोल, सड़कों पर दिख रहे बाघ, अलर्ट मोड में वन विभाग

MP News:HN/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत में बाघ की दहशत है. इलाके में पांच बाघों का मूवमेंट देखने को मिल रहा है. दिन में भी बाघ सड़कों पर नजर आ जाता है. वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. शावक भी बाघ के साथ कई बार देखने को मिले हैं. देश में भोपाल एक ऐसा शहर है जहां दिनदहाड़े बाघ का दीदार हो जाता है. बाघ की वजह से इलाके के लोगों में दहशत पसरी हुई है. वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए अलर्ट है. लोगों को समझाइश दी जा रही है.

डैम से लगा हुआ इलाका होने के कारण कलियासोत में सबसे ज्यादा बाघ का मूवमेंट देखने को मिलता है. सर्च ऑपरेशन में जुटी वन विभाग की टीम को पंजों के रास्ते पर निशान मिले हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी रास्ते से सबसे ज्यादा बाघों का आना-जाना रहता है. रेंजर शिवपाल ने बताया कि शावक के साथ बाघ पानी पीते हुए दिखाई दिए हैं. पानी वाली जगह से बाघों की सबसे ज्यादा तस्वीर भी सामने आई है. बाघ के मूवमेंट की वजह से सनसनी मची हुई है. आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.

बाघ की दहशत से सहमे कलियासोत के निवासी

बीते तीन दिनों से लगातार बाघ का मूवमेंट ज्यादा हो गया है. स्थानीय लोग भी स्वीकार करते हैं कि बाघ की वजह से डर के साये में जीने को मजबूर हैं. उन्होंने वन विभाग से बाघों को पकड़ने की अपील की. लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. बाहर निकलने में सावधानी बरती जा रही है.

बता दें कि कलियासोत इलाके में हमेशा से बाघ का मूवमेंट रहा है. अब जंगल से निकलकर बाघ रिहाइशी इलाकों में दस्तक दे रहे हैं. बेतहाशा वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई से बाघों को रहने की समस्या पैदा हो गई है. वन विभाग का अमला लोगों को जागरूक करने में लगा है. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »