भोपाल में सौरभ शर्मा और उसके साथियों से जुड़े 4 ठिकानों पर ED ने मारे छापे, जबलपुर भी पहुंची टीम

Bhopal ED Raids:HN/ मध्य प्रदेश में आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा केस में अब ईडी की सक्रियता बढ़ गई है. शुक्रवार सुबह से ही ED की टीम सौरभ शर्मा और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची है. ED की टीम भोपाल में सौरव और उसके साथियों से जुड़े चार ठिकानों के साथ-साथ जबलपुर में सौरभ के जीजा और ग्वालियर में सौरभ के घर पर भी पहुंची है. ED की टीम ने लोकायुक्त और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से भी जानकारियां मांगी है.

भोपाल में चार ठिकानों पर पहुंची ED की टीम 

अरेरा कॉलोनी स्थित जयपुरिया स्कूल का ऑफिस, जहा चेतन सिंह गौर रहता था और जयपुरिया स्कूल का ऑफिस चलाता था. यह वही ठिकाना है जहां से 234 किलो चांदी और करोड़ों रुपए कैश बरामद हुआ था. सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद यह बात भी साफ हो गई है कि जो इनोवा कर रातीबड़ के जंगलों में लावारिस हालत में पाई गई थी जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे वो कार भी इसी ठिकाने से निकली थी.

ED की टीम अरेरा कॉलोनी स्थित सौरभ शर्मा के घर पर भी पहुंची. लोकायुक्त को सौरभ के घर से लगभग ढाई करोड़ रुपये कैश और 40 किलो चांदी के साथ-साथ ब्रांडेड घड़ियां ज्वेलरी और कई प्रॉपर्टीज के पेपर भी मिले थे.

सौरभ शर्मा दुबई में 

अरेरा कॉलोनी स्थित सौरव शर्मा का दूसरा घर, जहां रिनोवेशन का काम चल रहा था, अब तक इस केस में इस ठिकाने में कोई भी एजेंसी नहीं पहुंची थी. ED की टीम यहां भी जांच के लिए पहुंची है.

सौरभ शर्मा के सहयोगी शरद जायसवाल के घर पर भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम पहुंची और पूछताछ कर रही है. शरद जायसवाल सौरभ शर्मा का बिजनेस पार्टनर हैं और, बताया जा रहा है कि वो भी सौरभ के साथ दुबई में है. इसके साथ-साथ ED की टीम जबलपुर में सौरभ शर्मा के जीजा के घर और ग्वालियर में सौरभ शर्मा के घर पर भी ED की टीम पहुंची. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »