Virat Kohli: वाइफ अनुष्का के साथ भारत छोड़ने की प्लानिंग में हैं विराट कोहली, हो गया कंफर्म! जानें कहां होगा नया घर

Virat Kohli Anushka Sharma:HN/ टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर सके. कोहली को लेकर अब एक अहम खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट फैमिली के साथ जल्दी ही लंदन शिफ्ट हो जाएंगे और यह उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कंफर्म किया है. कोहली भारत छोड़ने की प्लानिंग में हैं.

कोहली और अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने की चर्चा काफी वक्त से चल रही है. लेकिन इस पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी थी. लेकिन पहली बार कोहली को लेकर इस पर किसी ने कुछ कहा है. कोच राजकुमार शर्मा ने हाल ही में दैनिक जागरण को इंटरव्यू दिया. इसके मुताबिक उन्होंने कहा, ”विराट बच्चों और वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ लंदन शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं.”

कहां होगा कोहली का नया घर –

विराट कोहली का एक घर दिल्ली में है. उनके पास मुंबई में भी घर है. उन्होंने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था. इसके साथ ही अलीबाग में एक बंग्ला भी खरीदा था. उन्होंने यह घर छुट्टी मनाने के लिए बनाया था. लेकिन अब भारत छोड़ने की प्लानिंग में हैं. विराट कोहली का नया घर लंदन में होगा. लेकिन इसको लेकर विराट ने अभी तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.

कोहली के किस घर की कितनी है कीमत –

विराट अपनी महंगी लाइफ स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. कोहली के पास जितने भी घर हैं, सभी महंगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली का सबसे महंगा बंग्ला गुरुग्राम में है. कोहली यह घर डीएलएफ फेज 1 में है, जिसकी अनुमानित कीमत 80 करोड़ रुपए है. वहीं मुंबई के अपार्टमेंट की कीमत करीब 34 करोड़ रुपए है. अलीबाग के बंग्ले की कीमत करीब 19 करोड़ रुपए है. लेकिन इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »