MP विधानसभा में नल और टोटी लेकर क्यों पहुंच गए कांग्रेस विधायक? सरकार पर लगाया हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

Madhya Pradesh Congress Protest:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आए. कांग्रेस विधायकों ने सरकार के ‘जल जीवन मिशन’ और ‘नल जल योजना’ में घोटाले का आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने नल और टोटी लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया. कांग्रेस का आरोप है कि मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हुआ है और लगभग 40 प्रतिशत कमीशन देकर घोटाला हुआ है.

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है. पीएम मोदी ने और सरकार ने कहा था कि हर घर में नल लगेंगे और पानी आएगा, लेकिन प्रदेश में न नल लगे और न ही पानी आया और जहां नल लगे भी हैं वहां सिर्फ हवा आती है पानी नहीं. सरकार ने यह भी कहा था कि जल जीवन मिशन की जांच कराएंगे, लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ?”

नेता प्रतिपक्ष ने BJP सरकार से पूछा ये सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने आगे पूछा कि कब तक हर घर में पानी मिलेगा ये सरकार बताए? उन्होंने कहा, “कुछ महीने में गर्मी आने वाली है महिलाएं कई किलोमीटर पानी लेने जाएंगी, उनकी फिक्र सरकार को नहीं है. मुख्यमंत्री हो या मंत्री सब भाग रहे हैं कोई जवाब नहीं देना चाहता है. लेकिन जनता के मुद्दों को सभी कांग्रेस विधायक सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे.”

इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में किसानों की खाद की समस्या को लेकर हाथों में खाद की बोरियां लेकर, राज्य पर बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर हाथों में कटोरा लेकर, बेरोजगारी के मुद्दे पर चाय की केतली लेकर प्रदर्शन किया. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »