क्या ‘दूसरे सांसदों को मारने के लिए सीखा कराटे-कुंग फू’, राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने पूछा सवाल

Parliament Winter Session:HN/ कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कथित तौर धक्का-मुक्की भी हुई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, जिसमें उसके सांसद प्रताप सारंगी मुकेश राजपूत को चोट लगी.

‘दूसरे सांसदों को मारने के लिए कराटे-कुंग फू सीखा’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी सांसदों ने उन्हें संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की. इस सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद कोई कुश्ती और स्मार्टनेस दिखाने की जगह नहीं है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जापान की मार्शल आर्ट अकीडो में ब्लैक बेल्ट हैं. इस पर तंज कसते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि क्या आपने (राहुल गांधी) दूसरे सांसदों को मारने के लिए कराटे-कुंग फू सीखा है. उन्होंने कहा, “ये कोई ताकत दिखाने का आपका आखाड़ा है क्या. राहुल गांधी को समझना पड़ेगा कि ये किसी राजा की निजी संपत्ति नहीं है. ये लोकतंत्र का मंदिर है.”

हम लोगों ने संयम दिखाया- केंद्रीय मंत्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “वे संसद में बल का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? किस कानून के तहत उन्हें अन्य सांसदों पर शारीरिक हमला करने का अधिकार है? हमलोगों ने संयम दिखाया है. बीजेपी-एनडीए को कोई सांसद धक्का-मुक्की नहीं करते हैं. वे अपनी बात रखते हैं… लोकतंत्र में सभी को बात रखने का हक है.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बीजेपी के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे.’’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, लेकिन इससे विपक्ष को फर्क नहीं पड़ता.

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »