मोहम्मद सिराज के सपोर्ट में उतरे जसप्रीत बुमराह, इस तरह किया साथी गेंदबाज की खराब फॉर्म का बचाव

Jasprit Bumrah Defends Mohammed Siraj:HN/ मोहम्मद सिराज गाबा टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके. सिराज ने 23.2 ओवर में 4.20 की इकॉनमी से 97 रन खर्चे थे. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के बाद सिराज सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज थे. इस दौरान सिराज को सिर्फ 2 ही विकेट मिले. अब सिराज की इस खराब फॉर्म का उनके साथी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बचाव किया.

जहां सिराज को सिर्फ 2 विकेट मिल थे, वहीं बुमराह ने 6 विकेट चटकाए थे. मुकाबले में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बुमराह ने कहा कि निगल होने के बाद भी सिराज ने ब्रिस्बेन में बॉलिंग करना जारी रखी. बुमराह ने कहा कि सिराज को पता था कि अगर वह बाहर चल गए तो टीम बहुत ज्यादा दवाब में आ जाएगी.

बुमराह ने कहा, “विकेट और बाकी सभी के संदर्भ में, कुछ दिन आप अच्छी गेंदबाजी करेंगे, विकेट मिलेंगे जैसा कि मैंने उनसे पहले बात की थी और कुछ दिन आप बहुत अच्छी गेंदबाजी नहीं करेंगे लेकिन विकेट आ जाएंगे. यह सारा पैसा बैंक में है, मेरी उनसे यही बातचीत हुई.”

आगे सिराज के मोटिवेशन को लेकर बुमराह ने कहा, “आप कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो पहले ज्यादा लोगों नहीं किया है. इसलिए मुझे लगता है कि वह अच्छे शेप में है, मुझे यह पता है. मुझे नहीं पता कि और क्या हो रहा है, लेकिन उसका एटीट्यूड बहुत अच्छा है और यह हमारे लिए बहुत बड़ी पॉजिटिव बात है.”

बुमराह हैं विकेट लेने के उस्ताद 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बुमराह ने सीरीज में 18 विकेट चटका लिए हैं. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 13 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. फिर मोहम्मद सिराज 11 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. पैट कमिंस ने भी अब तक 11 विकेट चटकाए हैं. हाईन्यूज़ !

BCCI की नई स्पॉन्सर डील से छप्परफाड़ कमाई, 35 मैचों से आएंगे ₹129 करोड़!

BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम की आने वाली घरेलू शृंखलाओं के लिए कैम्पा कोला, एसबीआई लाइफ और चैट जीपीटी को एसोसिएट पार्टनर्स के तौर पर

Read More »

आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गाना रिलीज, जयंती पर ‘ऐ मेरी जिंदगी’ से खास तोहफा

हरीश व्यास के डायरेक्शन में बनी ‘ओम का हरि’ के संगीत की लॉन्चिंग एक यादगार शाम रही. फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राज़दान और अंशुमन

Read More »

महाराष्ट्र में मानव तस्करी रैकेट पर शिकंजा, आरोपी योगानंद पुजारी गिरफ्तार

मानव तस्करी रैकेट से जुड़े एक आरोपी 42 वर्षीय योगानंद पुजारी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को भारत पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Read More »

‘काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो’ बयान से घिरे BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, कांग्रेस ने मांगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. भोपाल

Read More »

शिमला में नाई की दुकान से अफीम तस्करी का खुलासा, ₹1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक NDPS मामले में ₹1.64

Read More »

सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन से मचाई तबाही; जानें 5 बड़ी वजहें

यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने आज सऊदी अरब के कई रणनीतिक और आर्थिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए.

Read More »

दिल्ली दौरे से पहले ईरान ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दोनों देशों के रिश्ते हैं ऐतिहासिक

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की नई दिल्ली यात्रा से पहले तेहरान ने भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर

Read More »