MP News: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने एमपी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, परमार दंपत्ति सुसाइड पर भी दिया बयान

MP Government News:HN/ मध्य प्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को 1 साल पूरा हो चुका है. प्रदेश सरकार के कार्यकाल को लेकर इंदौर में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं उन्होंने दिल्ली के किसान आंदोलन के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की.

इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा पेश किया. साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई. पटेल ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शुरू किए हैं जिससे शिक्षा का स्तर सुधरा है, वहीं युवाओं को डिजी लॉकर की सुविधा भी दी गई है जो इस साल का सबसे बड़ा लक्ष्य था.

योजनाओं को पूरा करने में मध्य प्रदेश नंबर वन पर 
उन्होंने कहा कि उमा भारती की सरकार में एयर एंबुलेंस का सपना देखा गया था लेकिन यह मोहन यादव की सरकार ने पूरा कर दिखाया है. मंत्री पटेल ने प्रदेश भर के संभागीय मुख्यालयों पर बनाने वाले मेडिकल कालेजों की भी जानकारी दी. केंद्र सरकार की अधिकतम योजनाओं को पूरा करने में मध्य प्रदेश नंबर वन पर है.

‘एक बेहतर योजना है गीता भवन बनाए जाना’
वहीं मंत्री पटेल कृष्ण पाथवे मार्ग वैदिक घड़ी को लेकर प्रश्नों का जवाब दिया और गीता भवन प्रदेश के हर जिले में बनाए जाने को लेकर कहा कि यह सरकार की एक बेहतर योजना है. वहीं उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 3700 तेंदुए हैं. हम अब टाईगर चीता, तेंदुआ स्टेट का दर्जा हासिल कर चुके हैं.

‘नहीं है कोई विवाद’
किसानों के मुद्दे पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में और मध्य प्रदेश में किसानों को जो भी मिला है वह बीजेपी की सरकार में ही मिला है. किसानों को मिलने वाली एम एस पी के सवाल पर कहा कि एमएसपी काउंट करने का तरीका कैसे हो सकता है?  किसान के नाम पर एमएसपी देना केंद्र सरकार की एक शुरुआत है. पिछले दिनों प्रदेश के दो मंत्रियों द्वारा खर्चों पर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी कैबिनेट में कोई व्यक्ति मामले आते हैं तो हमारा विचार विमर्श होता है, कैबिनेट और काम के बीच में कोई विवाद नहीं है.

पिछले दिनों मनोज परमार और उनकी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के सवाल पर मंत्री पटेल ने कहा कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है यदि किसी प्रकार की जांच होती है तो हम डरने वाले नहीं है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »