KL Rahul Century: केएल राहुल ने शतक के साथ किया इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक, आलोचकों को दिया जवाब

India vs Pakistan, KL Rahul Century:HN/ एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 6 महीने के बाद वापसी कर रहे राहुल के फॉर्म और फिटनेस को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी और उन्होंने अपने इस शतक के साथ सभी को जवाब भी दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में राहुल के बल्ले से 111 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जब राहुल को श्रेयस अय्यर की जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल किया गया उसके बाद से सभी की नजरें उनके फॉर्म पर टिकी हुई थी. राहुल एशिया कप के लिए टीम में चुने तो गए थे लेकिन ग्रुप मैचों के दौरान पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से वह खेल नहीं सके थे. इसके बाद सुपर-4 मुकाबलों के लिए उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया था.

केएल राहुल इस मैच में बिल्कुल ही अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ राहुल ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने के साथ पहले अर्धशतक और उसके बाद तेजी के साथ वनडे करियर में अपना छठा शतक भी पूरा कर लिया. राहुल का यह नंबर-4 की पोजीशन पर दूसरी शतकीय पारी है.

कोहली के साथ की 200 से अधिक की साझेदारी, टीम का स्कोर पहुंचाया 350 के पार

भारत-पाकिस्तान के बीच जब सुपर-4 का मुकाबला रिजर्व डे में शुरू हुआ तो राहुल और कोहली की जोड़ी ने शुरू के कुछ ओवर संभलकर खेला, इसके राहुल ने एक छोर से तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए इस मैच में 233 रनों की साझेदारी 194 गेंदों में देखने को मिली. इससे भारतीय टीम 50 ओवरों के खेल के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 356 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. राहुल ने अपनी 111 रनों की नाबाद पारी में 106 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के भी लगाए. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »