MP NEWS: दो महीने में महिला ने की दूसरी शादी, पहला पति छोड़ने को तैयार नहीं, पुलिस भी है हैरान

MP News:HN/ मध्य प्रदेश के बालाघाट में अजीबो- गरीब मामला सामने आया है. 23 साल की महिला ने दो महीने में दूसरी शादी कर ली. पहले पति ने महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी का एक महीने से पता नहीं चल रहा है. पत्नी मायके जाने का बोलकर घर से निकली थी. तलाश करने पर मायके में भी पत्नी नहीं मिली. गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने फोटो के आधार पर महिला की तलाश शुरू की.

जांच पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि महिला दूसरे युवक के साथ एक महीने से रह रही थी. पहले पति को छोड़कर पुलिस ने पहले पति से अलग रहने का कारण पूछा. महिला ने पहले पति के साथ रहने से इंकार किया. उसने बताया कि पति से तलाक लेना चाहती है. बिन तलाक दूसरे युवक के साथ एक महीने से रहने का मामला सामने आने पर पुलिस भी दुविधा में पड़ गई है. अब दोनों पक्षों को कानूनी सलाह लेकर मामला सुलझाने की हिदायत दी गई है. पहला पति महिला को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. उसने बताया कि सच्ची मुहब्बत की थी.

बिन तलाक पत्नी ने दूसरी शादी का किया दावा!

आठ साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. पत्नी की बेवफाई माफ करने को पति तैयार है. उसने पत्नी को साथ रखने की इच्छा जताई है. दूसरी तरफ महिला ने दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज करने का दावा किया है. महिला पहले पति के साथ रहने को तैयार नहीं है. उसने पहले पति से तलाक की मांग की है. पहले पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी से किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद भी नहीं है. पत्नी अचानक मायके जाने का बोलकर घर से निकल गई. ससुराल से निकलने के बाद पत्नी का पता नहीं चल पाया. पुलिस से दूसरे पति के साथ रहने की जानकारी मिली है. पहले पति ने महिला के कोर्ट मैरिज गैर कानूनी बताया है. पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी सलाह का मशविरा देकर पल्ला झाड़ लिया है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »