बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर बुरहानपुर में प्रदर्शन, दूल्हा-दुल्हन बारात छोड़कर हुए शामिल, ‘मैं तो बचपन से ही…’

Madhya Pradesh News: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बुधवार (4 दिसंबर) को सकल हिंदू समाज ने रैली निकाली. इस रैली में हजारों की संख्या में महिला, बच्चे और पुरुष शामिल हुए. मानवता को बचाने और जिहादी मानसिकता के मिटाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली में विधायक अर्चना चिटनीस सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन इस रैली का मुख्य आकर्षण का केंद्र एक दूल्हा और दुल्हन रहे.

दरअसल, बुधवार की शाम को उनकी शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले दोनों दूल्हा-दुल्हन बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली गई रैली में शामिल हुए. इस दौरान जिसने भी रैली में दूल्हा-दुल्हन को एक साथ चलते देखा वो हैरान रह गया. साथ ही लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देकर ढेर सारी बधाई भी दी. वहीं दूल्हा-दुल्हन ने कहा, बांग्लादेश में सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली में शामिल होना हमारा कर्तव्य है. इसलिए हम इस रैली में शामिल हुए हैं.

दूल्हा-दुल्हन ने क्या कहा?
दूल्हा नितेश सुनील कपूर ने बताया कि अभी रैली के कुछ देर बाद ही मेरी बारात निकलने वाली है, लेकिन हम लोग देश हित में अपनी बारात छोड़कर रैली में शामिल होने आए हैं, क्योंकि हमारे लिए पहले देश है. मैं तो बचपन से ही हिंदू हित के लिए कार्य करना चाहता था और करता रहा हूं. अब मुझे इतना बड़ा सौभाग्य मिला है कि मेरी शादी वाले दिन ही मुझे इतना बड़ा दायित्व मिला है.

उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि एक हिंदू होने के नाते हिंदू धर्म के लिए और सनातन के लिए हम काम न आएं, तो ऐसे हिंदू होने का अपना क्या फायदा है. अभी मैं अपनी बारात छोड़कर यहां आया हूं, इसके बाद शाम को मेरी शादी होगी. इधर रैली में शामिल होने पहुंची दुल्हन शालू खत्री कपूर ने बताया कि आज उनकी शादी है, लेकिन वे सनातन धर्म के खातिर यहां आई हैं और वे सभी से यही अपील भी करती हैं कि सनातन धर्म की खातिर जितना हो सके उतना धर्म को बचाओ.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »