भोपाल में लाखों की भीड़ फिर भी सड़कों पर नहीं लगने दिया जाम, इज्तिमे के वॉलंटियर्स की हो रही जमकर तारीफ

Aalmi Tablighi Ijtema:HN/ राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में लगे चार दिवसीय इज्तिमा का समापन हो गया. आखिर दिन सोमवार (2 दिसंबर) को लाखों की तादाद में लोग अपने राज्य व घर के लिए निकले. इससे सड़कों पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे. खास बात यह है कि सड़कों पर लाखों लोगों के होने के बाद भी जाम के हालात नहीं बने तो साथ ही एंबुलेंस को देखते ही लोगों ने रास्ता दिया.

यह सब हो सका है इज्तिमा में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले 25 हजार वॉलंटियर्स की वजह से. ट्रैफिक की शानदार व्यवस्था देख लोग इन वॉलंटियर्स की तारीफ कर रहे हैं. बता दें आज भी लोगों के जाने का सिलसिला जारी है.

लाखों की भीड़, फिर भी जाम नहीं
मालूम हो कि भोपाल स्टेशन के छह नंबर प्लेटफार्म की ओर वाले तिराहे पर हर दिन जाम के हालात निर्मित होते हैं, लेकिन इज्तिमा के आखिरी दिन लाखों की तादाद में लोग होने के बावजूद भी जाम के हालात नहीं बन सके. यहां करीब 40 वॉलंटियर्स तैनात रहे. विदेशी जमातों को सबसे पहले दोपहर डेढ़ बजे इज्तिमा स्थल के 4 नंबर गेट से रवाना किया, इनके लिए बसें लगाई गईं थी जो एयरपोर्ट और भोपाल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई.

आज भी लोगों के जाने का सिलसिला जारी
सोमवार (2 दिसंबर) को इज्तिमा का आखिर दिन था, लेकिन कई लोग भोपाल स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां रुक गए थे. ऐसे में आज सुबह से भी लोगों के जाने का सिलसिला बना हुआ है. टै्रफिक जाम न हो इसके लिए वॉलंटियर्स व्यवस्था संभाल रहे हैं. भोपाल के रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं.

यह रही व्यवस्था
इज्तिमा स्थल पर गेट 1,2 और 3 नंबर से पैदल आए लोगों को रवाना किया गया. इससे गेट नंबर 4 और उसके पास भारी वाहन, छोटे वाहन और पैदल चलने वालों का आमना सामना ही नहीं हुआ, जिससे बिल्कुल भी ट्रैफिक जाम के हालात नहीं बन सके.

लाखों की भीड़, फिर भी जाम नहीं
मालूम हो कि भोपाल स्टेशन के छह नंबर प्लेटफार्म की ओर वाले तिराहे पर हर दिन जाम के हालात निर्मित होते हैं, लेकिन इज्तिमा के आखिरी दिन लाखों की तादाद में लोग होने के बावजूद भी जाम के हालात नहीं बन सके. यहां करीब 40 वॉलंटियर्स तैनात रहे. विदेशी जमातों को सबसे पहले दोपहर डेढ़ बजे इज्तिमा स्थल के 4 नंबर गेट से रवाना किया, इनके लिए बसें लगाई गई थी जो एयरपोर्ट और भोपाल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई.

आज भी लोगों के जाने का सिलसिला जारी
सोमवार को इज्तिमा का आखिरी दिन था, लेकिन कई लोग भोपाल स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां रुक गए थे. ऐसे में आज सुबह से भी लोगों के जाने का सिलसिला बना हुआ है. ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए वॉलंटियर्स व्यवस्था संभाल रहे हैं. भोपाल के रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »