इंडिया गठबंधन की खुल गई पोल! TMC के बाद अखिलेश यादव की पार्टी ने कांग्रेस ने बनाई दूरी, आखिर संसद में क्यों बंटा विपक्ष

Parliament Winter Session:HN/ संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर 2024 से शुरू हुआ, जिसके बाद लगातार हंगामे का दौर जारी रहा. कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस अडाणी मामले को लेकर है तो वहीं समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कुछ और मुद्दों पर भी संसद में चर्चा करना चाह रही है. मौजूदा हालातों को देखकर एक बात तो साफ होती जा रही है कि इंडिया गठबंधन में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

सपा-टीएमसी ने नहीं दिया कांग्रेस का साथ

अडाणी मामले पर विपक्ष ने लोकसभा से भले ही वॉकआउट कर दिया, लेकिन जब सदन के वॉकआउट के बाद विपक्षी नेता परिसर में प्रोटेस्ट कर रहे थे तो उसमें सपा और टीएमसी के एक भी नेता नहीं पहुंचे. संसद के मकर द्वार की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर प्रदर्शन करने में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, आरजेडी की मीसा भारती, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत ने हिस्सा लिया. इस दौरान विपक्षी सांसदों के हाथों में मोदी-अडाणी  एक हैं और अडाणी  पर भारत को जवाबदेही चाहिए के नारे लिखे बैनर और प्लेकॉर्ड नजर आ रहे थे.

खरगे के साथ मीटिंग में नहीं पहुंची टीएमसी

इससे पहले सोमवार (2 दिसंबर 2024) को संसद की कार्यवाही से पहले विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से इंडिया गठबंधन के नेताओं की मुलाकात हुई थी. इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे, जबकि टीएमसी का कोई सांसद नहीं पहुंचा था. तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि संसद में किसान, महंगाई, बेरोजगारी, विपक्षी राज्यों को मिलने वाले पैसे में कटौती और मणिपुर जैसे मुद्दों पर चर्चा हो, जबकि कांग्रेस इस बात पर अड़ी हुई है कि अडाणी मुद्दे पर ही चर्चा हो. समाजवादी पार्टी का रुख भी कमोबेश टीएमसी जैसा ही है.

सपा ने क्यों नहीं दिया कांग्रेस का साथ?

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने संभल हिंसा का मु्द्दा जोरों-शोरों से उठाया. उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से पहले इस मुद्दे पर बोलने की अनुमति मांगी फिर कहा कि संभल हिंसा में पांच लोगों की जानें गई है, जो बहुत गंभीर मामला है. स्पीकर ने इस मुद्दे को शून्यकाल के दौरान उठाने का सुझाव दिया, जिसके बाद खुद अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सांसद विरोध में वॉकआउट करने लगे.

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने मंगलवार (3 दिसंबर 2024) को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात भी की, जिसमें संभल हिंसा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का अनुरोध किया. सपा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए अडाणी से बड़ा मुद्दा किसान का है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »