MP News: 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, PCC चीफ जीतू पटवारी ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 16 दिसंबर को विधानसभा का ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि ब्लॉक स्तर तक के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचेंगे और डॉ मोहन यादव सरकार को उस संकल्प पत्र की याद दिलाएंगे जो उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान जनता के बीच रखा था. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 16 दिसंबर को राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन होने जा रहा है.

मध्य प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी,  विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 में यह वादा किया था कि संकल्प पत्र में की जाने वाली घोषणा को 1 वर्ष में पूरा किया जाएगा.

पत्रकारों को 20,000 हजार रुपए महीना देने की थी घोषणा

इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को ₹20,000 महीना देना सहित कई घोषणाएं शामिल है. इन सभी घोषणाओं को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है. डॉ मोहन यादव सरकार को एक वर्ष का समय बीत गया है, जबकि 1 वर्ष के भीतर सभी घोषणाओं को पूरा किया जाना था. इसी संकल्प पत्र को की याद दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी आंदोलन करने जा रही है. 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा का बड़े पैमाने पर घेराव किया जाएगा. इसके पहले पैदल रैली भी निकाली जाएगी.

कांग्रेस के आंदोलन पर बीजेपी ने दिया जवाब

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के मुताबिक बीजेपी अपने हर वादे को पूरा करती है. मध्य प्रदेश में किसानों गरीबों की सरकार है. कांग्रेस को बीजेपी के संकल्प पत्र की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. बीजेपी की डबल इंजन सरकार गरीब और किसान का पूरा ध्यान रख रही है. कमलनाथ सरकार ने जो ₹200000 कर्ज माफी का वादा किया था उसे सरकार ने पूरा नहीं करते हो किसानों के साथ धोखा किया, उस समय जीतू पटवारी भी मंत्री थे उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »