एक ऐसी परंपरा जिसे सुनकर चौंक जाएंगे आप, यहां सैनिक पीते हैं सांप का खून

Military Exercise: थाईलैंड में हर साल आयोजित होने वाला कोबरा गोल्ड सैन्य अभ्यास अमेरिकी मैरीन सैनिकों के लिए सबसे मुश्किल ट्रेनिंग में से एक माना जाता है. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को जंगली परिस्थितियों में जीवित रहने के कौशल सिखाना है. इसमें उन्हें कीड़े, बिच्छू, छिपकलियां, और सांप जैसे जीव जिंदा खाने पड़ते हैं.

यह अभ्यास सैनिकों को उन परिस्थितियों के लिए तैयार करता है जहां जंगल में फंसने पर उनके पास खाने-पीने का कोई ऑप्शन नहीं हो. उन्हें सिखाया जाता है कि कैसे सांप और बिच्छू की पहचान करें और उन्हें खाकर अपनी जान बचाएं. यह प्रक्रिया बेहद चुनौतीपूर्ण और डरावनी मानी जाती है.

पानी की जगह पर सांप का खून पीते हैं सैनिक

अभ्यास के दौरान पानी न होने की स्थिति में सैनिकों को कोबरा सांप का खून पीने की ट्रेनिंग दी जाती थी. यह न केवल उनकी प्यास बुझाने का तरीका था बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक साहस की परीक्षा भी. हालांकि इस प्रक्रिया को लेकर कई सैनिक असहज महसूस करते थे.

PETA की आपत्ति के बाद नया बदलाव

पिछले कुछ वर्षों में पशु अधिकार संगठन PETA और अन्य समूहों ने इस अभ्यास का विरोध किया. उन्होंने इसे अमानवीय बताते हुए इसे रोकने के लिए अभियान चलाया. इसके परिणामस्वरूप अब कोबरा गोल्ड अभ्यास में सांप का खून पीने की प्रथा समाप्त कर दी गई है.

कैसा होता है सांप के खून का स्वाद

जिन सैनिकों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया उनका कहना था कि सांप के खून का स्वाद हल्का मीठा होता है. हालांकि कई सैनिक इसे पीने से हिचकते थे और इसे अपने जीवन का सबसे कठिन अनुभव बताते थे.

कोबरा गोल्ड अभ्यास का नया स्वरूप

अब यह अभ्यास ज्यादा आधुनिक और मानवीय तरीकों पर आधारित हो गया है. इसमें तकनीकी और रणनीतिक कौशल को बढ़ावा दिया जाता है ताकि सैनिक बिना किसी जीव को नुकसान पहुंचाए भी कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकें.

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »

भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन

Read More »