उज्जैन में जेपी नड्डा ने लिया बाबा महाकाल का आर्शीवाद, सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

JP Nadda:HN/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने परिवार के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित कई विधायक और मंत्री मौजूद थे. उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद सेवा कार्य करने के लिए और भी ऊर्जा की प्राप्ति होती है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने परिवार के साथ उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक किया. अभिषेक राजेश पुजारी, राम पुजारी और आकाश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया.

इस दौरान प्रशांत पुजारी, ओम पुजारी, रमन त्रिवेदी, प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे. श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया. मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं सांसद वीडी शर्मा को स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया गया.

भगवान महाकाल के दरबार में मिलती है अद्भुत ऊर्जा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने से सेवा कार्य करने में अद्भुत ऊर्जा मिलती है. वह पूर्व में भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश की सरकार लगातार सेवा कार्य में लगी हुई है. प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी भगवान महाकाल से प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की बात कही. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »