कांग्रेस का अनूठा विरोध-प्रदर्शन, बांग्लादेश के पीएम का पुतला गाड़ी के पीछे बांधकर शहर में घुमाया

Madhya Pradesh News:HN मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस द्वारा एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया है. यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हुए हिंदू धर्म गुरु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला गाड़ी पर बांधकर सड़कों पर घुमाकर अपना विरोध जताया. केंद्र सरकार से मांग की है कि तत्काल चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए बांग्लादेश सरकार को खुली चेतावनी दें.

कांग्रेस सेवा दल ने किया विरोध प्रदर्शन
बांग्लादेश सरकार के विरोध प्रदर्शन को लेकर जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने कहा कि आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला रीगल चौराहे पर गाड़ी में बांधकर सड़कों पर घूमाआ गया, क्योंकि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू समाज के लोगों के साथ निरंतर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार वहां की निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना को यहां शरण देकर बिरयानी खिला रहे हैं.

‘बांग्लादेशी हिंदू संप्रदाय पर हमला करते हैं’
उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को बांग्लादेश के चटगांव से गिरफ्तार किया गया और उन पर कई तरह के झूठे आरोप लगाए गए. उनके गिरफ्तार होने के बाद वहां पर रहने वाले हिंदू संप्रदाय की शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर कट्टरपंथी बांग्लादेशियों द्वारा हिंदू संप्रदाय के लोगों पर हमले किए गए. उनको तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. प्रभु चिन्मय कृष्ण दास की जमानत की अर्जी भी वहां की कोर्ट ने खारिज कर दी है और उन्हें जेल भेजा गया है.

‘बीजेपी सरकार हिंदू हितैषी बनती है’
जिला कांग्रेस सेवा दल ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर हिंदू हितैषी बनती है पर जब बांग्लादेश समेत अन्य देशों में हिंदुओं पर हमला होते हैं तो मुंह छुपा कर बैठ जाती है. कांग्रेस ने प्रभु चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला गाड़ी पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया और भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ भी किया जाएगा कि जल्द से जल्द उन्हें सद्बुद्धि मिले और वह बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों पर हो रही प्रताड़ना के विरोध में बांग्लादेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब दे और देश में बांग्लादेश की निर्वाचित प्रधानमंत्री शेख हसीना को तत्काल यहां से जाने के लिए कहें. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »