राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और अखिलेश यादव बौखलाहट में बयान दे रहे- संभल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

Sambhal News:HN/  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संभल हिंसा के बाद वहां जाने से रोके जाने के आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का वोट बैंक उपचुनाव में पूरी तरह से खिसक चुका है. इससे अखिलेश यादव बौखला गए हैं. उपचुनाव में हार से उन्हें जो मिर्ची लगी है, इसकी जलन अब तक समाप्त नहीं हुई है इसलिए वह बीजेपी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं

डिप्टी सीएम ने कहा कोर्ट के आदेश से संभल में जामा मस्जिद संभल का कमीशन सर्वे हो रहा था. संभल में दंगा भड़काने में सपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आए है. उनके सांसद भी दंगे में अभियुक्त बने हुए हैं. अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का दंगे से क्या कनेक्शन है. ऐसे समय में अखिलेश यादव संभल जाकर राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कहा सपा का चरित्र गुंडई और दबंगई के बल पर राजनीति करने का रहा है. लूट करने का जो ठेका है वह अखिलेश यादव के पास ही है. अखिलेश यादव 2027 में मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं  लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संभल के ताजा हालातों पर कहा कि वहां पर जो कार्रवाई करनी है प्रशासन को पूरी छूट दी है गई है. संभल में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जो कदम उठाये जाने चाहिए वह सरकार उठा रही है.

राहुल गांधी द्वारा दंगे के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लिए जाने और प्रियंका गांधी वाड्रा के दंगे के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका वाड्रा तीनों सांसद हैं. उनकी पीड़ा संभल के बवाल को लेकर नहीं है बल्कि उनकी पीड़ा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली करारी हार को लेकर है.

प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं- डिप्टी सीएम
उपचुनाव में मिली हार से बौखलाहट में राहुल गांधी अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा बयान दे रहे हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी को झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन करार देते हुए कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं.

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अराजकता फैलाने का काम सपाई करेंगे तो उसका खामियाजा भी भुगतेंगे कहा अखिलेश यादव  दंगा मशीन चलाने वाले रहे हैं. उनके शासनकाल में पूरा प्रदेश ही दंगा प्रदेश बन गया था. डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के नए और पुराने दोनों बयानों को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है. उन्होंने कहा है कि जब अखिलेश यादव को शांति बनाए रखने की लोगों से अपील करनी चाहिए उस समय वह लोगों को भड़काने का कामकर रहे हैं इसीलिए अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य भी संकट में है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »