धीरेंद्र शास्त्री पर फेंक कर मारा गया मोबाइल तो भक्त करने लगे हनुमान चालीसा का पाठ, हमलावर के लिए की गई ये कामना

Dhirendra Krishna Shastri News:HN/ बागेश्वर धाम के गद्दीपति और पर्चा निकाल कर लोगों का भविष्य बताने वाले कथाकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पैदल यात्रा पर हैं. इस दौरान हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर हमला हुआ. यात्रा में उन पर मोबाइल फेंककर मारा गया. अब इंदौर में कथावाचक के अनुयायियों ने उनकी लंबी उम्र के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों में से एक पार्षद मनीष शर्मा के नेतृत्व में उनकी लंबी उम्र के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हमला करने वाले को सद्बुद्धि देने की कामना की गई.

फूल माला में फेंक कर मारा गया मोबाइल
दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के महंत और कथाकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बागेश्वर धाम हनुमान मंदिर से श्रीराम राजा मंदिर ओरछा तक पैदल यात्रा निकाली जा रही है. इसमें हिंदू धर्म के अनुयायियों का धर्म जागरण करते हुए यह यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर किसी व्यक्ति द्वारा फूल माला में लपेटकर एक मोबाइल फेंक कर मारा गया, जो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुंह पर जाकर लगा.

इसके बाद देश भर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ‘जिहादी मानसिकता’ के लोगों द्वारा हमला किए जाने के दावे किए जा रहे हैं. इस घटना को जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा किया गया हमला बताया जा रहा है.

हमलावर को सद्बुद्धी मिलने की कामना
वहीं, इस घटना को लेकर इंदौर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों द्वारा हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई. साथ ही उन्होंने मोबाइल फेंक कर मारने वाले को सद्बुद्धि देने का भी आह्वान किया.

‘जिहादी मानसिकता’ वालों ने किया हमला- पार्षद
हनुमान चालीसा के बारे में जानकारी देते हुए महापौर परिषद के सदस्य और नगर निगम पार्षद मनीष शर्मा ने बताया कि जिहादी मानसिकता से जुड़े लोगों ने यह कृत्य किया है, जिसके लिए हमने हनुमान जी के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लंबी उम्र की कामना की है. साथ ही मोबाइल फेंक कर मरने वालों को सद्बुद्धि देने का आह्वान भी किया है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »