राहुल गांधी ‘अहंकारी’, बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप; कहा- संसद में नहीं किया राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन

Constitution Day Ceremony:HN/ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार (26 नवंबर) को दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संविधान दिवस के मौके पर संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन नहीं किया.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के कथित व्यवहार को अहंकार बताया. कथित वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने उनका अभिवादन इसलिए नहीं किया क्योंकि वह आदिवासी समुदाय से आती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी इतने अहंकारी हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति का अभिवादन भी नहीं किया. सिर्फ इसलिए कि वह आदिवासी समुदाय से आती हैं, एक महिला हैं और राहुल गांधी कांग्रेस के राजकुमार हैं? यह कैसी ओछी मानसिकता है?”

राहुल गांधी के इस बर्ताव पर बीजेपी हमलावर

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने राहुल गांधी पर “वंशवादी अधिकार और अहंकार” का आरोप लगाया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी का वंशवादी अधिकार और अहंकार इतना अधिक है कि वह माननीय राष्ट्रपति जी को शुभकामनाएं देने की भी जहमत नहीं उठाते.”

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने गांधी परिवार पर आदिवासियों के प्रति नफरत रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को छोड़कर सभी ने भारत के राष्ट्रपति को बधाई दी! वाड्रा गांधी परिवार आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों करता है? राहुल गांधी आदिवासी विरोधी हैं!”

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा?

राष्ट्रपति मुर्मू ने मंगलवार को संविधान दिवस पर संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया और राष्ट्र के निर्माण में भारतीय संविधान के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “आज हम सभी एक ऐतिहासिक घटना का हिस्सा और भागीदार हैं. पचहत्तर साल पहले, संवैधानिक परिषद ने इसी संवैधानिक परिषद के केंद्र में एक नए स्वतंत्र देश के लिए संविधान बनाने का एक बड़ा काम पूरा किया था.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है. अपने संविधान के माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लक्ष्यों को हासिल किया है.” राष्ट्रपति ने सरकार की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों, खासकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं. गरीबों को अपना घर मिल रहा है और देश में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »