इंदौर में डिजिटल अरेस्ट की कोशिश नाकाम, फर्जी पुलिस कमिश्नर बन असली पुलिस ऑफिसर को धमकाया, बर्दी देख डर गया

MP Cyber Crime News:HN/ मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ रहे हैं. कभी नकली पुलिस बनकर तो कभी सीबीआई अधिकारी या आरबीआई अधिकारी बनकर लोगों को वीडियो कॉल करके उन्हें धमकाते हैं और उनसे लाखों रुपए ठग लेते हैं. दर्जनों शिकायतें क्राइम ब्रांच में दर्ज हो चुकी हैं लेकिन रविवार (24 नवंबर) को ऐसा वाकया हुआ कि नकली पुलिस वालों ने असली पुलिस के साथ डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की और फिर असली वर्दी देख बदमाशों के होश उड़ गए.

दरअसल यह घटनाक्रम रविवार को दोपहर 2:00 बजे का है, जहां इंदौर के एडिश्नल डीसीपी राजेश दंडोतिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान एक अनजान नंबर से उनके पास कॉल आया. उन्होंने जब कॉल उठाया तो वह किसी बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बोल रहा था और कह रहा था कि उनके द्वारा मुंबई में क्रेडिट कार्ड बनवाया गया था, जिसका 100000 रुपये से अधिक का बकाया है और वह कहीं मिसयूज हो रहा है.

पहले कस्टमर कॉल सेंटर अधिकारी बन बनाया दबाव

पुलिस अधिकारी दंडोतिया ने इस पर कहा कि उनकी ओर से इस तरह का कोई क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया गया है. कस्टमर कॉल सेंटर अधिकारी की ओर से उन्हें दबाव दिया गया कि वह स्वीकार करें नहीं तो यह कंप्लेंट मुंबई पुलिस को ट्रांसफर की जाएगी. काफी कुछ बात होने के बाद मुंबई पुलिस को कंप्लेंट ट्रांसफर कर दी गई.

पुलिस अधिकारी दंडोतिया के पास आया वीडियो कॉल

कुछ देर तक तो राजेश दंडोतिया पर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए दबाव बनाया गया और उन्हें कहा कि वह 2 घंटे में मुंबई पहुंच जाएं नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी नहीं तो  वीडियो कॉल पर स्टेटमेंट नोट करवाएं. जब दंडोतिया के पास वीडियो कॉल आया तो दंडोतिया खुद पुलिस की वर्दी में बैठे थे और सामने वाला खुद को मुंबई पुलिस कमिश्नर बता रहा था.

जब दंडोतिया ने कहा कि मैं खुद पुलिस ऑफिसर हूं. उनसे पूछा कि तुमने इतनी मीडिया को क्यों बुला रखा है तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोग आम आदमी के साथ ठगी कर रहे हैं और अब नहीं कर पाओगे. यह आम लोगों को अवेयरनेस के लिए यह पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और यह अब जन-जन तक पहुंचेगी.

फर्जी पुलिस कमिश्नर ने असली वर्दी देखकर काटा फोन

इस दौरान वीडियो कॉल पर बैठे फर्जी पुलिस कमिश्नर ने फोन कट कर दिया. पुलिस अधिकारी दंडोतिया ने बताया कि यह मैसेज आम लोग तक पहुंचना जरूरी है. कई लोग इन अपराधियों की धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं और अपने लाखों रुपए गंवा रहे हैं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »