48 साल पहले भी एक बार हिंसा में जला था संभल, एक महीने तक लगा रहा कर्फ्यू, CM को आना पड़ा था शहर में

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया. लाठीचार्ज, पथराव और आगजनी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बवाल ने 48 साल पहले हुए दंगे की यादें ताजा कर दी. साल 1976 में संभल में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था. एक महीने से ज्यादा समय तक यहां कर्फ्यू लगा रहा. हालात को काबू करने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री को संभल आना पड़ा था.

शाही जामा मस्जिद के इमाम की हत्या के बाद बिगड़े थे हालात

शहर के बुजुर्ग बताते हैं कि साल 1976 की 28 फरवरी की सुबह फज्र की नमाज पढ़ने के लिए नमाजी शाही जामा मस्जिद पहुंचे. वहां मस्जिद के इमाम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. नमाजियों की भीड़ ने मौके से हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया. वह दूसरे समुदाय से था. उसके बाद लोग भड़क गए और बवाल हो गया. कुछ ही देर में यह खबर पूरे संभल में फैल गई. घटना के बाद शहर में दंगा शुरू हो गया. लोग आगजनी और तोड़फोड़ पर उतर आए. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए.

हालत बेकाबू होने पर जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू घोषित कर दिया. लेकिन इस बीच रह-रहकर हिंसात्मक घटनाएं होती रहीं. यह कर्फ्यू एक महीने से ज्यादा समय तक लगा रहा. तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव खुद हालात को संभालने के लिए संभल पहुंचे. उन्होंने लोगों से अमन चैन कायम करने की अपील की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए. जिसके बाद प्रशासन ने धीरे-धीरे कर्फ्यू में ढील देना शुरू किया. करीब एक महीने बाद शहर से पूरी तरह कर्फ्यू हटाया गया. उसी समय से सुरक्षा की दृष्टि से शाही जामा मस्जिद के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी.

48 साल बाद फिर से सुलगा संभल

48 साल बाद फिर से संभल में हालात बेकाबू हो गए. रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. फायरिंग की घटना भी हुई. हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने अश्रु गैस के गोले दागे. पुलिस फायरिंग की कई वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें दो लोगों की गोली और एक की गंभीर चोट लगने से मौत होना बताया जा रहा है. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस फायरिंग में उनके बच्चों की मौत हुई है. वहीं, पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है. संभल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »