MP Vijaypur Bypoll Result: मध्य प्रदेश में BJP के वन मंत्री हार गए चुनाव, अब मंत्री EVM पर उठा रहे सवाल, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग

मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने 7228 वोटों से वन मंत्री रामनिवास रावत को हराया है. रावत ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने रिकाउंटिंग कराने की मांग की है. इसके लिए आवदेन देने जा रहे हैं.

6 बार विधायक रहे हैं रामनिवास रावत

रामनिवास रावत की गिनती मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं में होती है. वो 6 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं. लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस से उनकी नाराजगी सामने आई थी. मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार को मिलने की वजह से वो नाराज थे. रामनिवास 8 बार विधानसभा और 2 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं.

15वें राउंड की गिनती के बाद पिछड़ते गए रावत

  • 20 राउंड की गिनती के बाद विजयपुर में कांग्रेस ने 6523 वोटों की लीड ली.
  • 18वें राउंड के बाद भी कांग्रेस ने लीड बरकरार रखी. इस राउंड में मुकेश मल्होत्रा ने 4747 वोटों की बढ़त बनाई.
  • 17 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस 4925 वोटों से आगे रही.
  • 16वें राउंड की गिनती के बाद मुकेश 1842 वोटों से आगे रहे. इससे पहले रामनिवास आगे चल रहे थे.
  • 15वें राउंड की गिनती में बीजेपी की लीड घटी और रावत की बढ़त 1496 रह गई.
  • 14वें राउंड की गिनती के बाद रावत 5043 वोटों से आगे थे.
  • 13वें राउंड की गिनती के बाद रामनिवास 6487 वोटों से आगे थे.
  • 12वें राउंड के बाद रामनिवास रावत की लीड 11वें से थोड़ी कम हुई और 5435 वोटों की बढ़त रह गई.
  • 11वें राउंड की गिनती के बाद रामनिवास कांग्रेस प्रत्याशी से 6098 वोटों से आगे थे.
  • 10 राउंड की गिनती के बाद रावत ने 5001 वोटों की लीड ली.
  • 9वें राउंड की गिनती के बाद रावत की 6876 रही.
  • 8वें राउंड की गिनती के बाद रावत ने 8661 वोटों से लीड बनाई. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »