ट्रक में जिंदा जल गए चालक और हेल्पर, शिवपुरी के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा दर्दनाक हादसा

MP Road Accident:HN/ मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दर्दनाक घटना घटी है. मंगलवार की सुबह चलती ट्रक में आग लग गयी. आग ने देखते- देखते ट्रक को चपेट में ले लिया. आगजनी में ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकलने तक का समय नहीं मिला.

हादसे में दोनों जिंदा जल गये. मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी चालक रिजवान अंसारी के रूप में हुई है. हेल्प मोनू बदक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. दर्दनाक हादसा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे हुआ.

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने बताया कि ट्रक में आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर की जलकर मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि ट्रक प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से फरीदाबाद जा रहा था. बताजा जा रहा है कि टायर फटने के बाद ट्रक पलट गया. ट्रक के पलटते ही आग की लपटें उठने लगी. हादसे की सूचना मौके पर मौजूद राहगीरों ने सतनवाड़ा पुलिस को दी.

आग की चपेट में आकर ड्राइवर और हेल्पर की दर्दनाक मौत

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया. आगजनी में तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी. सड़क पर ट्रक के पलटने से ट्रैफिक जाम हो गया था. क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने के बाद यातायात सामान्य हुआ.

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक केबिन में फंसे चालकर और हेल्पर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे. आग की तेज लपटों ने दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया. देखते-देखते दोनों जिंदा जल गये. ट्रक पलटने के बाद प्याज सड़क पर दूर दूर तक फैल गया था.  हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »