उज्जैन में कलेक्टर ने देवी माँ को लगाया मदिरा का भोग, विक्रमादित्य के काल से चली आ रही परंपरा

Shardiya Navratri 2024:HN/ शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी (Maha Ashtami) पर उज्जैन में एक परंपरा विक्रमादित्य के शासनकाल से चली आ रही है. शुक्रवार को परंपरा का निर्वहन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया. उन्होंने नगर की सुख-समृद्धि के लिए चौबीस खंबा माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और मदिरा का देवी माँ को भोग लगाया. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चौबीस खंबा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर की खुशहाली के लिए पूजा की. नगर पूजा में पटवारी, तहसीलदार सहित प्रशासन से जुड़े लोग शामिल होते हैं. पूजा का मुख्य उद्देश्य नगर की सुख, शांति, समृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति माना जाता है.

नगर पूजा की तैयारी दो दिन पहले से शुरू कर दी जाती है. कलेक्टर की पूजा के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और कोटवारों का दल 27 किमी की नगर पूजा यात्रा पर निकला. ढोल, ध्वज और मदिरा की धार के साथ नगर यात्रा लगभग 40 से अधिक माता और भैरव मंदिरों में पहुंचेगी. जहां पर भगवान का विशेष पूजन अर्चन भी किया जाएगा. उज्जैन में महाअष्टमी पर नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही है.

कलेक्टर ने क्यों लगाया देवी को मदिरा का भोग?

बाद में रियासतों के समय भी पूजा का क्रम चलता रहा. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद जिला प्रशासन की ओर से नगर पूजा कराने की परंपरा चल पड़ी. आज उसी  परंपरा का उत्साहपूर्वक निर्वहन कलेक्टर ने किया. बता दें कि धार्मिक नगरी में हर त्योहार अनूठे अंदाज से मनाया जाता है. परंपरा, इतिहास और मान्यताएं उज्जैन को समेटे हुए है. नगर पूजा के पीछे विशेष मान्यता जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि सम्राट विक्रमादित्य ने नगर की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए महाअष्टमी पर नगर पूजा की शुरुआत की थी. नवरात्रि के दौरान महाअष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा होती है. इस दौरान पूरे शहर में मदिरा की धार चढ़ती है.

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »