Borwan Park Bhopal: आज से पहले की तरह खुला बोरवन पार्क, मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले जान लें समय

Bhopal News:HN/ वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर आज (27 सितंबर) से पूर्व की तरह बोरवन पार्क (Borwan Park) को खोलने का फैसला हुआ है. सुबह 6 बजे पार्क के ताले खोले गए. शाम 4 बजे भी पार्क खुला रहा. पार्क के ताले खुलने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

बता दें कि दो सप्ताह पहले 8-10 की संख्या में सियारों का झुंड नजर आया था. सियारों को देखकर मॉर्निंग वॉक करने वालों ने सियारों के झुंड का वीडियो बनाकर स्थानीय पार्षद को सूचित किया.

सूचना पर पर्यावरण वानिकी, वन विभाग और पुलिस हरकत में आयी. सियारों को कैद करने के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए. पिंजरों में रोजाना ताजा चिकन मटन भी रखा जाता था. विडंबना रही कि 13 दिन बीत जाने के बाद भी पिंजरों में सियार नहीं फंस सके. सियारों के बदले कुत्ते कैद हो गये. बोरवान पार्क में रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए लोगों की बड़ी संख्या पहुंचती है.

आज से पहले की तरह खुलेगा बोरवन पार्क

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क को बंद करने का फैसला लिया गया. करीब 15 दिन तक पार्क के गेट नहीं खोले गये. फिलहाल एक दिन पहले सुबह 7 से 8 बजे तक पार्क को आमजनों के लिए खोला गया. दूसरे दिन आज शुक्रवार को पार्क पूर्व की तरह ही खोल दिया गया. गेट खुलने पर पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए लोग पहुंचे. सुबह 10 बजे पार्क के गेट बंद किए गए. इसी तरह शाम को 4 से 6 बजे तक पार्क के गेट खोलने का फैसला हुआ.

पार्क के गेट 6 बजे बंद किये जायेंगे. गौरतलब है कि सियारों की वजह से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया था. बोरवन पार्क के आसपास एक कॉलेज और आधा दर्जन से अधिक स्कूल हैं. लोगों ने रात 8 बजे के बाद घरों से निकलना छोड़ दिया था.15 दिन बाद पार्क के खुलने से लोग काफी खुश हैं. वरिष्ठ नागरिक अब मॉर्निंग और इवनिंग वॉक कर सकेंगे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »