क्या V D शर्मा बने रहेंगे MP बीजेपी अध्यक्ष? चुनाव के लिए जानें क्या है पूरा प्लान

MP News:HN/ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन चुनाव का पूरा प्लान आ गया है. पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद फिर संगठन के चुनाव होंगे, जिसमें मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेताओं को चुना जाएगा. सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे. जिसको लेकर प्रदेश बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि जिस तरीके से बीजेपी दिन-रात मेहनत कर अपने सदस्यों को जोड़ रही है, ऐसी संगठनात्मक कार्य शैली दूसरे राजनीतिक दलों की कभी नहीं हो सकती है.

सक्सेना ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने सदस्य बना रही है. मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर निकल चुका है. 2 दिन पहले एक करोड़ 14000 से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके थे. पहले सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद सक्रिय सदस्य बनेंगे. इन सदस्यों द्वारा मंडल का चुनाव किया जाएगा. इसके बाद जिले के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी चुने जाएंगे. यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा. जिले के पश्चात राज्य का चुनाव होगा और राज्य में चुने गए पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन करेंगे.”

मिस्ड कॉल के जरिए मेंबरशिप
भारतीय जनता पार्टी ने सदस्य अभियान में सदस्य बनने के लिए सबसे आसान मिस्ड कॉल सिस्टम रखा गया है. मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देने पर एक संदेश प्राप्त होता है और मेंबरशिप नंबर दर्ज हो जाता है. यह सदस्यता अभियान हर 6 साल में चलाया जाता है.

क्या विष्णु दत्त शर्मा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष ?
सदस्यता अभियान के बाद होने वाले चुनाव के पहले यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में खूब गूंज रहा है. यह चर्चा बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं की जुबान पर भी है कि क्या विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा) प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या नहीं? साल 2020 के फरवरी माह की 15 तारीख को विष्णु दत्त शर्मा ने राकेश सिंह से पदभार ग्रहण किया था. उनका 4 साल से अधिक का वक्त हो चुका है. अब सदस्यता अभियान के बाद फिर से संगठन चुनाव होंगे. अभी यह कहना मुश्किल है कि वे अध्यक्ष बने रहेंगे या नहीं, लेकिन कुछ ही महीनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »