Bageshwar Dham: मुंबई पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, जानें- आखिर अभिनेता अनुपम खेर से क्या पूछा?

Pandit Dhirendra Shastri News:HN/ मध्य प्रदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को माया नगरी मुंबई पहुंचे. मुंबई में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर, गायक और फिल्म अभिनेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी कई जिज्ञासाएं भी शांत की. अभिनेता अनुपम खेर से मुलाकात के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पूछा कि फिल्में कैसे बनती है?

अब बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं, अभिनेता, गायक और म्यूजिक डायरेक्टरों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुलाकात को लेकर बागेश्वर धाम आश्रम की ओर से कुछ चित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं. एक्स पोस्ट में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फिल्म अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य फिल्मी हस्तियों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कलाकारों ने धीरेंद्र शास्त्री से क्या मांगा?

बागेश्वर धाम आश्रम की ओर से बताया गया कि सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार और प्रखर राष्ट्रवादी अनुपम खेर के स्टूडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे. उन्होंने फिल्म अभिनेता के साथ कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की. इसके साथ ही यह भी पूछा कि फिल्म का निर्माण कैसे होता है? इसके बाद फिल्मी कलाकारों ने स्टूडियो में तैयार की जाने वाली फिल्म की जानकारी भी दी. इस मौके पर कई और फिल्मी कलाकारों ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

म्यूजिक डायरेक्टर से जाना म्यूजिक तैयार करने तरीका

फिल्म अभिनेताओं के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्टर और गायक विशाल मिश्रा के स्टूडियो भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे. उन्होंने आधुनिक मशीनों के बारे में विशाल मिश्रा से जानकारी हासिल की. इस दौरान उन्हें यह भी बताया गया कि किस प्रकार से फिल्मों के लिए गाने तैयार किए जाते हैं.

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा देश-विदेश तक है. वे पर्ची निकालकर भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं. इसके अलावा, वे अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »