MP: मोहन यादव सरकार के खिलाफ उज्जैन में कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टर ऑफिस का घेराव करेंगे

MP Latest News:HN/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में कांग्रेस का आज हल्ला बोल आंदोलन है. पहले यह आंदोलन 13 अगस्त को होने वाला था, मगर इसे 3 दिन आगे बढ़ा दिया गया. इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस भ्रष्टाचार घोटाले और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के साथ बीजेपी सरकार पर निशाना साधेगी. इस दौरान कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा.

उज्जैन में आज कांग्रेस का हल्ला बोल
इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन चल रहा है. इस आंदोलन के जरिए मोहन यादव सरकार पर कांग्रेस तीखे हमले बोल रही है. आज 16 अगस्त को धार्मिक नगरी उज्जैन में कांग्रेस के दिग्गज नेता आंदोलन में शामिल होंगे.

कांग्रेस विधायक महेश परमार के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के आंदोलन के शामिल होने की उम्मीद है. शहीद पार्क पर हल्ला बोल आंदोलन के तहत आमसभा भी रखी गई है. इसके बाद पैदल मार्च कर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर आगे बढ़ेंगे.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो चुका है हंगामा
कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन प्रदेश के छतरपुर, दतिया, लहार, सागर, इंदौर में भी हो चुका है. इनमें छतरपुर, सागर और इंदौर में आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था. इंदौर में हंगामें के दौरान मीडिया कर्मी भी घायल हो गए थे. वहीं सागर में वाटर कैनन के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जल प्रहार हुआ.

तीन दिन आगे बढ़ गया आंदोलन
कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन 13 अगस्त को रखा गया था. मगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रखी गई बैठक में दिल्ली जाना था. इसी के चलते 13 अगस्त के आंदोलन को 16 अगस्त के लिए आगे बढ़ाना पड़ा. कांग्रेस विधायक महेश परमार के मुताबिक इस आंदोलन को कांग्रेस 14 अगस्त को करना चाहती थी, मगर उज्जैन जिला प्रशासन ने 14 अगस्त को अनुमति नहीं दी. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होने की वजह से अब 16 अगस्त को आंदोलन होने जा रहा है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »