मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बहनों से बंधवाई राखी, मुस्लिम महिलाओं ने भी दिया आर्शीवाद

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार (16 अगस्त) को विधानसभा क्षेत्र नंबर 1 की बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया. कार्यक्रम का आयोजन बाबाश्री रिजोर्ट में किया गया था.

इस मौके पर उनके साथ धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी और हजारों लाडली बहनें मौजूद थीं.

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमने जब रक्षाबंधन का कार्यक्रम करने का विचार किया था, तब यह नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी संख्या में बहनें आशीर्वाद देने के लिए आएंगी. भारतवर्ष में बहनें साक्षात देवी का स्वरूप हैं.

उन्होंने इस अवसर पर देवी भागवत के एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि “जब प्रलय हो गया था तब केवल ब्रह्मा, विष्णु, महेश और देवी पराम्बा बची थीं. प्रलय के शांत होने पर चारों को सृष्टि के निर्माण का विचार आया, लेकिन इसके लिए विवाह आवश्यक था, तब पराम्बा ने त्रिदेव से कहा कि मुझसे विवाह कर लो पर ब्रह्मा जी, विष्णु जी ने तो मना कर दिया, लेकिन शिवजी ने देवी की अपार शक्ति को देखा और कहा कि आपका तीसरा नेत्र बहुत खूबसूरत है ये मुझे दे दो तो मैं आपसे विवाह कर लूंगा.”

उन्होंने कहा कि “इस पर देवी पराम्बा ने तीसरा नेत्र दे तो दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि उसके खोलने से सामने जो होगा वह भस्म हो जाएगा. शिवजी ने तीसरा नेत्र जैसे ही खोला सामने खड़ी देवी पराम्बा भस्म हो गईं, उसके बाद शिवजी ने भस्म की तीन ढेरियां लगाई, जिससे तीन देवियां पार्वती, लक्ष्मी और ब्रह्माणी प्रकट हुईं.”

उन्होंने आगे कहा कि “वहीं शेष भस्म को उन्होंने मंत्र मारकर फूंक मारी तो वह भारतवर्ष में आकर गिरी. इसलिए भारतवर्ष हमारी मातृशक्ति देवी पराम्बा का स्वरूप है.” कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की बहनों ने भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कलाई पर राखी बांधी.

रक्षाबंधन का पर्व भजनों के सुमधुर संगीत के साथ दिनभर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद बहनों ने मंत्री और अपने भाई विजयवर्गीय का फूलों से स्वागत कर कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का उत्सव मनाया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »