इंदौर में ट्रैफिक सुधारने रोड पर उतरा प्रशासन, सड़क पर बाधक बनी दरगाह को किया शिफ्ट

Indore Dargah Deconstruction: HN/ इंदौर नगर निगम ने धार रोड सिलावतपुरा में एक पुराने दरगाह को हटाया. दरगाह सड़क के बीच में मौजूद था, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा था. प्रशासन ने सभी पक्षों की सहमति लेकर ये कार्रवाई की, जिससे कोई विवाद नहीं हुआ.

सिलावतपुरा में दरगाह को हटाने के लिए समाज और अधिकारियों के बीच सहमति बनी थी और इसके बाद पुलिस लाइन सेवालाय अस्पताल के पास एक नए स्थान पर इसे स्थानांतरित किया गया.  ADM रोशन राय के अनुसार इस कार्रवाई से सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक सुधार किया जा सकेगा.

DC आशीष सिंह की पहल से बनी सहमति 

शब ए मालवा कहे जाने वाले इंदौर में जिले के जिलाधीश आशीष सिंह की प्रयास और मेहनत सफल साबित हुई. शहर के सिलावतपुरा क्षेत्र में मौजूद एक दरगाह को स्थानांतरित किया गया. कलेक्टर आशीष सिंह की पहल के बाद मुस्लिम समाज में दरगाह अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की सहमति बनी. सहमति के साथ इस दरगाह को शांतिपूर्ण रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में स्थानांतरित किया गया.

बिना किसी विवाद के शिफ्ट हुआ दरगाह 

यातायात सुधार की दृष्टि से किया गया ये प्रयास मुस्लिम समाज के शहर के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है. कलेक्टर आशीष सिंह इसे लेकर समाज के वरिष्ठ जनों से लगातार चर्चा कर रहे थे और सभी की सहमति के बाद आज सुबह नगर निगम पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दरगाह को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया. इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं बनी.

गणपति पीलियाखाल में भी जर्जर भवन ध्वस्त

मौके पर एडीएम रोशन राय, क्षेत्रीय एसडीएम, एडी सीपी आनंद यादव, एसीपी हेमंत तहसीलदार एवं नगर निगम का अमला भी मौजूद था. कलेक्टर सहित तमाम शहर वासियों ने समाज के इस प्रयास की सराहना की और शहर के विकास में इसी तरह सभी लोगों से योगदान की अपील की. उधर बड़ा गणपति पीलियाखाल में स्थित एक जर्जर भवन को भी अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »