पहले की दो शादियां, उसके बाद तीसरी से चलाया चक्कर, जब मिला धोखा तो गर्लफ्रेंड को घोंपा 11 बार चाकू

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक शादीशुदा सनकी आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की दिन दहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी. उसने सरेराह युवकी को 11 बार चाकू घोंपा. इस दौरान वहां काफी भीड़ भी थी. लेकिन किसी ने भी युवती की मदद करने की कोशिश नहीं की. वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गया. लेकिन घटना के 7 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी का नाम दुर्गेश प्रजापति है और वह पेट्रोल पंप में काम करता है. उसकी पहले से ही दो शादियां हो चुकी हैं. एक बीवी उसके साथ नहीं रहती. इसलिए वो दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था. उसे दोनों पत्नियों से दो दो बच्चे भी हैं. पत्नी होने के बाद भी उसका रंजना यादव नामक युवती से अफेयर चल रहा था. लेकिन रंजना ने जब उससे रिश्ता तोड़ दिया तो दुर्गेश इसे बर्दाश्त न कर पाया. उसने फिर रंजना को मार डाला. हत्या की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है.

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी दुर्गेश प्रजापति घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे मरवाही इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना सुबह लगभग 11:30 बजे गौरेला शहर में एक एटीएम के सामने हुई. झगराखंड गांव की रहने वाली युवती रंजना यादव अपने मामा के बेटे के साथ कहीं जा रही थी.

तीन साल से था अफेयर

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कॉलेज स्टूडेंट रंजना यादव, जो यहां एक ब्यूटी पार्लर में भी काम करती थी, पिछले तीन सालों से प्रजापति के साथ रिलेशन में थी. पेट्रोल पंप पर काम करने वाला दुर्गेश प्रजापति पहले ही दो बार शादी कर चुका है. रंजना ने दो महीने पहले उससे बात करना बंद कर दिया था और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था. इससे नाराज होकर, प्रजापति ने रंजना पर हमले की योजना बनाई.

रंजना को 11 बार घोंपा चाकू

दुर्गेश प्रजापति बुधवार को सुबह पेट्रोल पंप के लिए निकला. लेकिन वो वहां नहीं गया. बल्कि रंजना का पीछा करने लगा. जब रंजना अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन पर कहीं जा रही थी तभी प्रजापति ने उसे रोका और उसके साथ बहस करने लगा. रंजना के भाई ने तब दुर्गेश की इस हरकत के बारे में फोन पर अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी. तभी दुर्गेश ने चाकू निकाला और रंजना पर 11 बार हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई.

7 घंटे के अंदर गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. आरोपी व्यक्ति की भी तलाश शुरू की गई. लगभग सात घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को मरवाही क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »