बाबर आजम का दिमाग सही नहीं है! USA से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की जमकर बेइज्जती

अमेरिका के डलास स्टेडियम में 6 जून को टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. अमेरिका ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया. इसके बाद से ही बाबर आजम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों की जमकर बेइज्जती हो रही है. आईसीसी टूर्नामेंट में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम की नाक कटने के बाद से ही देश के दूसरे क्रिकेटर्स गुस्से से लाल हैं. वो लगातार बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन शोएब मलिक ने तो उनकी भारी बेइज्जती कर दी है और बाबर के दिमाग पर ही सवाल उठा दिया.

शोएब मलिक ने बाबर पर क्या कहा?

यूएसए से हार के बाद नाराज शोएब मलिक ने बाबर आजम पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पाकिस्तानी चैनल जियो सुपर पर मैच की एनालिसिस के दौरान बाबर की कप्तानी पर सवाल उठाया. शोएब मलिक ने कहा कि पिछले चार साल में बाबर की कप्तानी में जरा सा भी सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी तभी मौका दिया जाना चाहिए जब वो खुद में सुधार लाए ताकि रिजल्ट मिल सके. मलिक के अनुसार, 4 साल पुराने और अब के बाबर में कोई अंतर नहीं दिखता है और अब इस समस्या को ठीक करने जरूरत है.

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान के दिमाग पर भी सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि बाबर का दिमाग बंद हो चुका है. मलिक के मुताबिक, वो कहीं भी अपना दिमाग नहीं लगाते हैं. उन्होंने कहा कि बाबर ने टीम को लेकर फिक्स कर लिया है कौन कहां पर खेलेगा और मैच के दौरान वो इसमें जरा सा भी बदलाव नहीं करते हैं. इससे साफ पता चलता कि उनका दिमाग काम नहीं करता है.

वसीम अकरम-शोएब अख्तर भी नाराज

यूएसए से हारने के बाद केवल शोएब मलिक ही नहीं बल्कि वसीम अकरम और शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर्स ने निराशा जताई है. हार के बाद अब बुरी तरह से टूट चुका पाकिस्तान 9 जून को न्यूयॉर्क में टीम इंडिया का सामना करेगा. इससे पहले कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया है. इसके अलावा नैसो काउंटी स्टेडियम की पिच भी सवालों के घेरे में थी, जिसे आईसीसी ने भी स्वीकार किया है. इन सब के बीच देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार भिड़ने जा रही ये टीम हार सिलसिला कायम रखती है या भारत को मात देती है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »