मुस्लिम आरक्षण पर TDP ने कर दिया बड़ा दावा, शपथ ग्रहण से पहले बढ़ जाएगी BJP खेमे की टेंशन

[ad_1]

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जन सेना पार्टी के साठ गठबंधन में जीत हासिल करने वाली तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ी बात कही है. तेलुगू देशम पार्टी के नेता आर. रवींद्र कुमार ने शुक्रवार (7 जून 2024) को कहा कि आंध्र प्रदेश में मुस्लिम समुदाय को दिया जाने वाला आरक्षण आगे भी जारी रहेगा.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आर. रवींद्र कुमार ने कहा, “हां, हम आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण को जारी रखेंगे. इसमें कोई समस्या नहीं है.” के रवींद्र कुमार की यह टिप्पणी टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की ओर से दिए गए आश्वासन के एक महीने बाद आई है. एक महीने पहले चंद्रबाबू नायडू ने भी कहा था कि भले ही उनकी सहयोगी भाजपा ने धर्म के आधार पर आरक्षण न देने का दावा किया हो, लेकिन उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण जारी रखेगी.

चंद्रबाबू नायडू भी कर चुके हैं समर्थन

चंद्रबाबू नायडू ने 5 मई 2024 को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “शुरू से ही हम मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का समर्थन कर रहे हैं और यह जारी रहेगा.” टीडीपी प्रमुख ने यह बात प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह कहे जाने के कुछ दिनों बाद कही थी, जिसमें पीएम ने कहा था कि वह दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कोटे को मुसलमानों को धर्म के आधार पर नहीं देने देंगे.

एनडीए गठबंधन को आंध्र प्रदेश में मिला है प्रचंड बहुमत

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है जिसने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी को हराया है. अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना भी गठबंधन का हिस्सा है. एनडीए ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में 175 में से 164 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. एनडीए में टीडीपी ने 135, जनसेना ने 21 और भाजपा ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections Result: ‘जो 99 पार नहीं कर पाए वे जश्न मना रहे…’, गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर निशाना

[ad_2]

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »

होर्मुज में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित

Read More »

क्या पहले से थी हमले की साजिश? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, सामने आई इनसाइड स्टोरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों

Read More »

स्मित माछर पर हमले की जांच में बड़ा मोड़, पुराने वीडियो से अल-कायदा कनेक्शन के संकेत?

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले को-पायलट हिमामी अल हमामी उर्फ हिशाम को लेकर अब उसकी पुरानी गतिविधियों की

Read More »

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में ED का शिकंजा, आजम खान के करीबियों से होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन

Read More »

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »