kangana ranaut bjp mp 5 upcoming movies emergency manikarnika returns sita

[ad_1]

Kangana Ranaut Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद भी बन चुकी हैं. अब उनकी पहचान एक्ट्रेस के अलावा नेत्री के रूप में भी हो रही है. लोकसभा चुनाव में उन्होंने मंडी सीट से शानदार जीत हासिल की है. अब वे एक साथ दो-दो जिम्मेदारियां निभाती हुई नजर आएंगी.

लंबे समय से एक्ट्रेस चुनाव में व्यस्त थीं. हालांकि अब चुनाव खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करेंगी. वे आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस की 5 अपकमिंग फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर काट सकती हैं.

‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ 

सांसद बनने के बाद इन 5 फिल्मों में नजर आएंगी कंगना रनौत, नंबर 3 के लिए तो एक्ट्रेस ने दिन-रात की है मेहनत

‘मणिकर्णिका’ में कंगना रनौत ने एक बार फिर से फैंस का दिल अपनी बेहतरीन अदाकारी से जीत लिया था. उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ का भी ऐलान कर दिया गया था. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि यह फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है.

तनु वेड्स मनु 3 

साल 2010 में आई तनु वेड्स मनु ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इसके बाद साल 2015 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने भी फैंस का खूब मनोरंजन किया. वहीं लंबे समय से फैंस को तनु वेड्स मनु 3 का इंतजार है. बता दें कि इस फिल्म को लेकर बहुत पहले ऐलान कर दिया गया था.

इमरजेंसी

सांसद बनने के बाद इन 5 फिल्मों में नजर आएंगी कंगना रनौत, नंबर 3 के लिए तो एक्ट्रेस ने दिन-रात की है मेहनत

कंगना ने खुद इस फिल्म का निर्देशन किया है. इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म उस घटना पर आधारित है जब इंदिरा गांधी पीएम थीं और देश में साल 1975 में ‘इमरजेंसी’ लगी थी. इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और महिमा चौधरी जैसे सितारें भी नजर आने वाले हैं. बता दें कि हाल ही में कंगना ने एक इंस्टा स्टोरी में बताया है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी. इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. यह उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है.

इमली

आने वाले दिनों  में बड़े पर्दे पर कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी देखने को मिल सकती है. दोनों कलाकार फिल्म ‘इमली’ में साथ काम करेंगे. हालांकि दोनों की इस फिल्म को लेकर कोई नया अपडेट फिलहाल मौजूद नहीं है. 

सीता 

सांसद बनने के बाद इन 5 फिल्मों में नजर आएंगी कंगना रनौत, नंबर 3 के लिए तो एक्ट्रेस ने दिन-रात की है मेहनत

कंगना की अपकमिंग फिल्मों में ‘सीता’ भी शामिल है. कंगना की इस फिल्म का पोस्टर पहले ही जारी कर दिया गया था. इस फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करने वाले हैं. फिलहाल फिल्म पर काम चल रहा है. 

 यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड संग रहने के लिए नया घर ढूंढ रहे Imran Khan, कहा- ‘मैं अब बूढ़ा हो गया हूं, काफी समय हो गया है’

[ad_2]

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »