मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, मालदीव ओर श्रीलंका समेत इन देशों को भेजा न्योता

[ad_1]

Modi 3.0 Oath Ceremony: मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई हैं. नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में दुनियाभर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 

अंग्रेजी वेबसाइट हिन्दुस्ता टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जून को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स और श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया है.

इन देशों को भेजा गया था पहले निमंत्रण

प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया कि पहले पांच देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने की बात सामने आई थी. हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह से परिचित लोगों ने गुरुवार को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मालदीव और सेशेल्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. 

नरेंद्र मोदी ने की फोन पर बात

सूत्रों ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5,जून) को फोन पर बातचीत के दौरान बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और गुरुवार (6, जून) को सभी सात देशों को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है.

भारत के पड़ोसी देशों ने की पुष्टि

सूत्रों ने ने कहा, “भारत का फोकस हिंद महासागर क्षेत्र में द्वीप देशों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने और सहयोग बढ़ाने पर है. इसके अलावा जिन देशों को आमंत्रित किया गया है, उन सभी को पड़ोसी पहले नीति के तहत निमंत्रण भेजा गया है.” वहीं, औपचारिक निमंत्रण भेजे जाने से पहले ही बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की भागीदारी की पुष्टि कर दी थी.

बांग्लादेश की पीएम को भेजा न्योता

बांग्लादेश की पीएम हसीना के एक सहयोगी ने यहां तक ​​घोषणा कर दी कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को नई दिल्ली की यात्रा करेंगी, क्योंकि बांग्लादेशी पक्ष को यह विश्वास दिलाया गया था कि शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होगा. चूंकि औपचारिक निमंत्रण में उल्लेख किया गया था कि शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को निर्धारित है, इसलिए ढाका में अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री शनिवार को भारत की यात्रा करेंगी.

भारत आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति!

हालांकि, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को आमंत्रितों की सूची में शामिल करना आश्चर्यजनक था, क्योंकि पिछले साल उनके चुनाव जीतने के बाद से ही माले और नई दिल्ली के बीच संबंध तनावपूर्ण हुए हैं. मुइज्जू ने चीन के करीब जाने के लिए कई भारत विरोधी कदम उठाए हैं. हालांकि, भारत, मालदीव के साथ सहयोग जारी रखना चाहता है. वहीं, मालदीव ने गुरुवार देर रात मुइज्जू द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने की पुष्टि की है. मालदीव के अधिकारियों ने कहा कि उनके साथ विदेश मंत्री मूसा जमीर सहित उनके मंत्रिमंडल के तीन सदस्य भी भारत आएंगे. सत्ता में आने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी.

यह भी पढ़ें- Narendra Modi Oath Ceremony: 8 जून को नहीं होगा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण, ऐन मौके पर बदली तारीख

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »