ओडिशा में खिला कमल, जानिए कौन बनेगा अगला CM? इन 5 नामों पर BJP कर रही विचार

[ad_1]

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. जहां बीजेपी ने 5 बार के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक की सत्ता पलट दी है. वहीं, बीजेपी को इस बार के 147 विधानसभा सीटों में 78 सीटें जीतकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. साल 2000 से ओडिशा में सत्ता में रही बीजेडी इस बार महज 51 सीटों पर सिमट गई, वहीं कांग्रेस ने 14 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है.

दरअसल, राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में अब मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है. इस बार जहां एक ओर सस्पेंस जारी है तो दूसरी ओर बीजेपी कुछ चुनिंदा नामों पर विचार कर रही है, जिसमें पहला नाम हैं गिरीश चंद्र मुर्मू का जोकि सीएजी यानि कंट्रोलर एंड आडिटर जनरल हैं.

जानिए कौन हैं गिरीश चंद्र मुर्मू?

दरअसल, गिरीश चंद्र मुर्मू पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. गिरीश ने गुजरात में मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया है उनके चहेते और उनकी कोर कमेटी के क़रीबी माने जाते हैं. जब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा मिला तो वह पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर बने. बीजेपी की जीत के पहले ही इनका नाम कमेटी में रखा गया था. हालांकि, सब इस पर चुप हैं और हां या ना कुछ भी नहीं बोल रहे हैं.

सुरेश पुजारी CM पद की रेस में हुए शामिल

वहीं, ओडिशा में मुख्यमंत्री की दौड़ में दूसरा नाम सुरेश पुजारी का चल रहा है. सुरेश पुजारी ब्रजराज नगर के विधायक है और उसके साथ संघ के क़रीबी माने जाते हैं. इसके अलावा वो बरगढ़ के पूर्व सांसद भी हैं और साथ ही विधायक के पद से आगे भी बढ़ रहे हैं. हालांकि, बीजेपी को उन पर भरोसा भी है.

तीसरे नंबर पर चल रहा धर्मेंद्र प्रधान का नाम

इस कड़ी में तीसरा नाम है धर्मेंद्र प्रधान का जो मोदी सरकार में बतौर केंद्रीय मंत्री और उड़ीसा के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से गिने जाते हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य में सरकार बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है. इस बार बीजेपी सरकार दिल्ली में खुद अल्पमत में होने के कारण धर्मेंद्र प्रधान के लिए राज्य की चुनौती और ज़िम्मेदारी थोड़ी मुश्किल होती जा रही है.

मनमोहन सामल मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल

ओडिशा में मुख्यमंत्री की रेस में चौथा नाम मनमोहन सामल का है. जो ओडिशा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. दरअसल उनके ऊपर पुष्कर सिंह धामी वाला उत्तराखंड का फ़ॉर्मूला पूरी तरह ठीक बैठता है. जहां पुष्कर सिंह धामी राज्य में सरकार तो बना चुके थे लेकिन खुद अपनी सीट से हार गए थे.

इस बीच सीएम पद की दौड़ में जो पांचवा नाम सामने आया है वो लक्ष्मण बाग का है, जिन्होंने कांटाबांजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को करीब 16, हजार वोटों से परास्त किया है. पहली बार विधायक बने हैं लेकिन पार्टी को पूरा भरोसा है कि जायंट किलर के तौर पर नवीन पटनायक को हराना आसान नहीं था. ऐसे में क्योंकि उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि की है. इसलिए टॉप 5 नामों में इनका भी नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: ‘मेरे भाई जो तुम्हें नहीं देख पाए…’ राहुल गांधी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा का भावुक बयान

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »