Lok Sabha Election Result 2024 Celebs Candidates Stands in early Trends Hema Malini Kangana Ranaut Shatrughan Sinha manoj tiwari Pawan Singh Arun Govil

[ad_1]

Lok Sabha Election Result 2024: 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है. इसी के साथ हेमा मालिनी से लेकर कंगना और अरुण गोवित समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. फिलहाल  10 बजे तक के रुझानो में NDA 304 सीटों पर आगे चल रही है वहीं INDIA 218 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. चलिए यहां जानते हैं सेलेब्रिटी कैंडिडेट्स में अपनी सीटो पर कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे?

कंगना रनौत (आगे चल रही हैं)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर हिमाचल प्रदेश में अपने गृहनगर मंडी से चुनावी मैदान में हैं. अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस  छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा मंडी सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे और  कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से आगे चल रही हैं.

मनोज तिवारी (आगे)
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से राजनेता, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा (आगे)
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा शुरुआती रुझानों के अनुसार आगे चल रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उनके अधीन जहाजरानी और स्वास्थ्य विभाग थे.

हेमा मालिनी (लीडिंग)
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के तौर पर फेमस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मथुरा से आगे चल रही हैं. बता दं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी 671,293 वोट हासिल कर मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीती थीं. इसी तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी ने मथुरा में निर्णायक जीत हासिल की थी. उन्होंने आरएलडी उम्मीदवार जयंत चौधरी को 330,743 वोटों के अंतर से हराया था.  

अरुण गोविल (आगे)
टीवी सीरीज ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार से घर-घर फेमस हुए अरुण गोविल (बीजेपी) मेरठ में देवरात कुमार त्यागी (बसपा) और सुनीता वर्मा (सपा) से आगे चल रहे हैं.  

पवन सिंह (पीछे चल रहे है)
बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह एनडीए उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह से पीछे चल रहे हैं.

रवि किशन (आगे चल रहे हैं)
बीजेपी के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ से आगे चल रहे हैं.  2019 के लोकसभा चुनाव में, किशन ने गोरखपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार रामभुआल निषाद के खिलाफ 3,01,664 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. 

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) (पीछे चल रहे है)
उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एक और भोजपुरी सिनेमा स्टार सपा के धर्मेंद्र यादव से पीछे चल रहे हैं.  2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. हालांकि 2022 में, अखिलेश यादव ने पद छोड़ दिया था क्योंकि वह मैनपुरी जिले के करहल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. 2022 के उपचुनाव में दिनेश लाल यादव 8,679 वोटों के मामूली अंतर से विजयी हुए थे.

देव अधिकारी (आगे) और हिरण चटर्जी (पीछे)
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो अभिनेता, देव अधिकारी (टीएमसी) और हिरन चटर्जी (बीजेपी) घाटल लोकसभा क्षेत्र में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े है.  शुरुआती रुझानों के मुताबिक देव अधिकारी आगे चल रहे हैं.

लॉकेट चटर्जी (पीछे) और रचना बनर्जी (अग्रणी)
हुगली से टीएमसी उम्मीदवार और अभिनेता रचना बनर्जी बीजेपी की लॉकेट चटर्जी से आगे चल रही हैं.

जून मालिया (पीछे चल रहे है)
अभिनेत्री से नेता बनीं तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जून मालिया मेदिनीपुर से पीछे चल रही हैं. बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल आगे चल रही हैं.

सताब्दी रॉय(पीछे चल रही हैं)
एक्ट्रेस से नेता बनीं और बीरभूम से तीन बार की तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय भाजपा के देबतनु भट्टाचार्य से पीछे चल रही हैं.

ये भी पढ़ें: महज 19 साल की उम्र में इस बच्ची ने बनाया था सुपरहिट सीरियल, फिर बन गईं डेली सोप क्वीन, आज हैं करोड़ों की मालकिन, पहचाना क्या

[ad_2]

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »

होर्मुज में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित

Read More »

क्या पहले से थी हमले की साजिश? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, सामने आई इनसाइड स्टोरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों

Read More »

स्मित माछर पर हमले की जांच में बड़ा मोड़, पुराने वीडियो से अल-कायदा कनेक्शन के संकेत?

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले को-पायलट हिमामी अल हमामी उर्फ हिशाम को लेकर अब उसकी पुरानी गतिविधियों की

Read More »

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में ED का शिकंजा, आजम खान के करीबियों से होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन

Read More »

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »